Breaking News

ट्यूनीशिया फिल्म फेस्ट में भारत की धूम, शॉर्ट फिल्म ‘तोयज’ ने जीता पुरस्कार

ट्यूनिस। ट्यूनीशिया में आयोजित ‘जेर्बा इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ विमेन एंड यूथ सिनेमा’ के 12वें संस्करण में भारत ने ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ के रूप में भाग लेकर वैश्विक मंच पर अपनी कूटनीतिक और सिनेमाई कला का परचम लहराया है। इस प्रतिष्ठित चार दिवसीय महोत्सव में भारत की भागीदारी बेहद खास रही, जहां भारतीय शॉर्ट फिल्म ‘तोयज (व्हाइट लोटस)’ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया।

अभिजीत श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित भारतीय शॉर्ट फिल्म ‘तोयज (व्हाइट लोटस)’ को इस वैश्विक मंच पर न केवल प्रदर्शित किया गया, बल्कि इसने महोत्सव की अत्यधिक प्रतिस्पर्धी शॉर्ट-फिल्म श्रेणी में तीसरा पुरस्कार जीतकर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। इस फिल्म की कहानी और तकनीकी उत्कृष्टता ने अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के साथ-साथ जूरी सदस्यों को भी गहराई से प्रभावित किया।

 

ट्यूनीशिया स्थित भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर लिखा जीत, ‘व्हाइट लोटस’ ने महिलाओं और युवाओं के सिनेमा के लिए आयोजित 12वें जेर्बा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की आधिकारिक शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता में तीसरा पुरस्कार जीता है। निर्देशक अभिजीत श्रीवास्तव और उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई।

महिलाओं और युवा फिल्म निर्माताओं को समर्पित इस अंतरराष्ट्रीय सिनेमाई महाकुंभ में दुनिया भर के देशों की कला का संगम देखने को मिला। महोत्सव के दौरान भारत के अलावा अल्जीरिया, मोरक्को, लेबनान, मिस्र, सीरिया, बहरीन, कतर, क्रोएशिया, अमेरिका, फ्रांस और फिलिस्तीन सहित 38 देशों की 68 बेहतरीन फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई।

महोत्सव में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ के रूप में भारत को मिला विशेष स्थान और ‘तोयज’ की इस बड़ी सफलता ने वैश्विक पटल पर भारतीय सिनेमा की धाक को और मजबूत किया है। यह उपलब्धि दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को गहरा करने और भारत तथा ट्यूनीशिया के बीच कलात्मक सहयोग को प्रोत्साहित करने में सिनेमा की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करती है। कूटनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि इस आयोजन के बाद दोनों देशों के फिल्म निर्माताओं के बीच सहयोग के नए द्वार खुलेंगे।
(रिपोर्ट. शाश्वत तिवारी)

About Nagarik Satta

Check Also

यूपी के 2.24 करोड़ से किसानों के खाते में आई 4482.19 करोड़ रुपये की ‘सम्मान निधि’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को गुजरात के बनासकांठा से जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान …

मुख्यमंत्री ने किया ‘भारत आंतरिक इमरजेंसी 1975’ पुस्तक का विमोचन

लोकतांत्रिक अधिकारों पर पाबंदी, गिरफ्तारियों और सेंसरशिप का उल्लेख जयप्रकाश नारायण के आंदोलन से लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *