Breaking News

यूपी के 2.24 करोड़ से किसानों के खाते में आई 4482.19 करोड़ रुपये की ‘सम्मान निधि’

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को गुजरात के बनासकांठा से जारी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
  • देश के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में भेजे गए 18,690 करोड़ रुपये
  • दीपावली से पहले मिले इस उपहार के लिए सीएम योगी ने प्रदेश के अन्नदाता किसानों की तरफ से प्रधानमंत्री का जताया आभार

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की। इसमें देश भर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 18,690 करोड़ रुपये भेजे गए। उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसान इससे लाभान्वित हुए, जिनके खाते में 4482.19 करोड़ की ‘सम्मान निधि’ आई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर दीपावली से पहले इस उपहार के लिए किसानों की तरफ से प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।

  • दो हजार रुपये आए हर किसान के बैंक खाते में

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी के खाते में हस्तांतरित हुई। इसमें पात्र किसान परिवार के एक सदस्य को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में प्रदान किए जाने की व्यवस्था है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 24 फरवरी 2019 को गोरखपुर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी।

  • किसानों की खुशहाली में गांवों की समृद्धि और गांवों की समृद्धि में राष्ट्र की प्रगति निहितः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट कर दीपावली से पहले मिले उस उपहार के लिए उत्तर प्रदेश के अन्नदाता किसानों की तरफ से प्रधानमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने लिखा कि किसानों की खुशहाली में गांवों की समृद्धि और गांवों की समृद्धि में राष्ट्र की प्रगति निहित है। इसी संकल्प के साथ आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के अंतर्गत देश के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में ₹18,690 करोड़ से अधिक की सम्मान राशि सीधे अंतरित की। इससे उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसान साथी लाभान्वित हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने लिखा कि अन्नदाता किसान बंधुओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने, उनकी आय बढ़ाने और खेती की लागत कम करने के लिए डबल इंजन सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। दीपावली से पूर्व प्राप्त इस उपहार के लिए उत्तर प्रदेश के समस्त किसान बंधुओं की ओर से आपका हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी।

उत्तर प्रदेश के किसानों को मिला बड़ा लाभ

शुक्रवार को 4482.19 करोड़ जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के रूप में अब तक 107,943.95 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके हैं।

About Nagarik Satta

Check Also

स्वरलहरी म्यूजिकल ग्रुप की संगीतमय शाम में गूंजे सदाबहार फिल्मी गीत, कलाकारों ने बांधा समां

लखनऊ। स्वरलहरी म्यूजिकल ग्रुप की ओर से आयोजित सदाबहार हिंदी फिल्मी गीतों की संगीतमय शाम …

ट्यूनीशिया फिल्म फेस्ट में भारत की धूम, शॉर्ट फिल्म ‘तोयज’ ने जीता पुरस्कार

ट्यूनिस। ट्यूनीशिया में आयोजित ‘जेर्बा इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ विमेन एंड यूथ सिनेमा’ के 12वें संस्करण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *