Breaking News

भारतीय चिकित्सा पद्धति के चार मंडलों के चुनाव में गंगा शरण पांडेय सदस्य पद के प्रत्याशी

लखनऊ। भारतीय चिकित्सा पद्धति, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत चार मंडलों आजमगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर (विंध्याचल) एवं गोरखपुर के चुनाव में गंगा शरण पांडेय सदस्य पद के प्रत्याशी के रूप में अपनी प्रत्याशिता प्रस्तुत कर रहे हैं।

श्री पांडेय ने इस चुनाव में सहभागिता करते हुए भारतीय चिकित्सा पद्धति से जुड़े चिकित्सकों एवं संबंधित सदस्यों के हितों, उनकी समस्याओं तथा पद्धति के विकास से जुड़े विषयों को उचित मंच पर रखने का संकल्प व्यक्त किया है।

उनकी प्रत्याशिता का उद्देश्य संबंधित सदस्यों के विचारों और अपेक्षाओं को प्रतिनिधित्व प्रदान करना तथा भारतीय चिकित्सा पद्धति के विकास एवं सुदृढ़ीकरण के लिए सकारात्मक प्रयास करना है।आज तक किसी सरकार ने चिकित्सक हेतु कोई सकारात्मक कार्य नही किया, अधिवक्ता बंधुओं को पेंसन आदि की व्यवस्था को सरकार ने किया है तो प्राइवेट आयुर्वेदिक चिकित्सकों को भी पेंसन आदि की व्यवस्थाओं देने हेतु   हर तरह की लड़ाई लड़ी जाएगी ,सभी सम्मानित आयुर्वेदिक चिकित्सको के सम्मान के साथ कोई समझौता नही किया जाएगा आयुर्वेदिक चिकित्सक मेरे मान सम्मान व स्वभिमान है ।आयुर्वेदिक चिकित्सकों के हितों की आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी उक्त वक्तव्य नीमा के पूर्व अध्यक्ष व आजीवन सदस्य डॉ गंगा शरण पाण्डेय ने कही।

About Nagarik Satta

Check Also

ओडिशा विधानसभा की स्टैंडिंग कमेटी ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से की भेंट

लखनऊ। ओडिशा विधानसभा की वर्ष 2026-27 की स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष बाबू सिंह के नेतृत्व …

भारत के विद्यार्थी विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का भविष्य: ज्ञानेश कुमार

लखनऊ। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने सोमवार को लखनऊ में ‘निर्वाचक साक्षरता क्लब (ELC 2.0) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *