लखनऊ। क्रांतिकारी पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विजय पांडे ने उत्तर प्रदेश के सूचना निदेशक विशाल सिंह को पत्रक देकर प्रदेश के गैर मान्यता प्राप्त जिले व तहसील स्तर पर कार्यरत श्रमजीवी पत्रकार के रूप में सक्रिय पत्रकारों को आयुष्मान कार्ड का लाभ दिए जाने की मांग की है।
अपने पत्रक में विजय पाण्डेय ने कहा है कि पत्रकार खुद की सुरक्षा की परवाह किए बिना सत्य उजागर करते हैं। दिन-रात कठिन परिश्रम कर जनता की समस्याओं, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, भ्रष्टाचार, अपराध और विकास कार्यों की खबरें संकलित करते हैं। सीमित संसाधनों में भी वे जनता और शासन के बीच सेतु का काम करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करते हैं और समाज में जागरूकता फैलाते हैं। क्रांतिकारी पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की मांग है कि जोखिम भरे क्षेत्र में काम करने वाले सक्रिय पत्रकारों को स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा जाए।
NAGARIK SATTA