Breaking News

एमपी इंटर कॉलेज से भाजपा ने निकाली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा

  • राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम, जनसभा के बाद निकली पदयात्रा

गोरखपुर। एमपी इंटर कॉलेज परिसर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ जनसभा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी समेत भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने शिरकत की। जनसभा के बाद नेताओं की अगुवाई में पदयात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर पार्टी के झंडों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से उत्साहपूर्ण नजर आया।

जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद, सूर्य प्रताप शाही, विजय लक्ष्मी गौतम और दानिश आजाद अंसारी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भागीदारी की। राज्यसभा सांसद राधा मोहन अग्रवाल, सांसद रवि किशन और सांसद संगीता यादव समेत अन्य सांसदों एवं विधायकों की उपस्थिति भी रही।

जनसभा में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। महानगर और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे पार्टी पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ स्तर के कार्यकर्ता और समर्थक कार्यक्रम में शामिल हुए। नेताओं के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर पार्टी के समर्थन में नारेबाजी और जोश का माहौल रहा।

जनसभा के बाद ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ पदयात्रा निकाली गई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। पदयात्रा में सांसदों, विधायकों और पार्टी के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कदम से कदम मिलाकर चलते नजर आए।

भाजपा ने इस आयोजन के माध्यम से लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता के विरोध का संदेश देने का प्रयास किया। जनसभा और पदयात्रा में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं तक की भागीदारी ने संगठन की सामूहिक ताकत का प्रदर्शन किया। गोरखपुर में आयोजित इस कार्यक्रम को पार्टी के राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री दिलीप पटेल ने किया।

About Nagarik Satta

Check Also

समावेशी विकास का बड़ा उदाहरण, भारतीय डिजिटल मॉडलः जयशंकर

न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों (सीएचओजीएम 2026) के कार्यकारी सत्र में …

योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस व सपा पर हमला, लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *