Breaking News

विश्व हिन्दू महासंघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

देवरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी स्वर्गीय सावित्री देवी के निधन पर विश्व हिन्दू महासंघ जनपद देवरिया की ओर से कैम्प कार्यालय, देवड़ार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। और उनके सादगीपूर्ण जीवन, उच्च संस्कारों एवं मातृत्व के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत पुण्यात्मा की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

सभा में नीरज शाही ने कहा कि मां का त्याग, तपस्या, संस्कार और स्नेह परिवार एवं समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत होते हैं। माताजी का सादगीपूर्ण जीवन और उनके दिए संस्कार सदैव स्मरणीय रहेंगे।

इस अवसर पर पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नीरज शाही, मंडल प्रभारी बृजेश तिवारी, जिला प्रभारी सुभाष तिवारी, अशोक यादव, धनेश मद्देशिया, राजकुमार गुप्ता, रमेश शर्मा, ओमप्रकाश मिश्रा, प्रियांशु मिश्रा, अच्छे लाल गुप्ता, मुन्ना पाण्डेय, गुड्डू पहलवान, डॉ. राजेंद्र प्रताप, बीरबल चौहान, राजेंद्र सिंह, संजय शर्मा, बलवंत सिंह, गिरजेश तिवारी, मनोज मिश्रा, व्यास गौड़, अजय वर्मा, लाला बाबा एवं प्रदीप पाण्डेय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

अंत में सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा सीएम योगी आदित्यनाथ एवं समस्त शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।

About Nagarik Satta

Check Also

एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने सीएमएस विज्ञान मेले का किया उद्घाटन, बाल वैज्ञानिकों का बढ़ाया उत्साह

पूर्व छात्र के रूप में विद्यालय पहुंचे थे वायुसेना प्रमुख अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु …

भारत-ईयू संबंधों को मिलेगी गतिः नीदरलैंड, बुल्गारिया के समकक्षों से मिले जयशंकर

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में नीदरलैंड के विदेश मंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *