Breaking News

शोक सभा में अर्पित किया श्रद्धांजलि

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर नानाजी देशमुख सेवा न्यास, गोरखपुर ने गहरा दुख व्यक्त किया और श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। न्यास के मुख्य न्यासी डॉ० महेंद्र कुमार अग्रवाल ने इसे अपूरणीय क्षति बताया। न्यासी विष्णु अजीत सरिया ने इसे ऐसा गहरा दुख बताया जिसकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती। न्यासी इंजीनियर अरुण प्रकाश मल्ल ने कहा की माता का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे महत्वपूर्ण धरोहर होती है ऐसे में मातृ वियोग की पीड़ा असहनीय है। न्यासी डॉ० राजेश चंद्र गुप्ता विक्रमी ने कहा की यह समाचार अत्यंत हृदय विदारक है।परमपिता परमेश्वर दिवंगत पूण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस छति को सहने की शक्ति प्रदान करें। इस श्रद्धांजलि सभा में न्यासी डॉ० राजेश कुमार बरनवाल, पूर्णेन्द्रु मिश्र, डॉ० अमित सिंह श्रीनेत, शुभेंद्र सत्यदेव, हरे कृष्ण सिंह, ध्रुव मोदी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

About Nagarik Satta

Check Also

भारत-ईयू संबंधों को मिलेगी गतिः नीदरलैंड, बुल्गारिया के समकक्षों से मिले जयशंकर

नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में नीदरलैंड के विदेश मंत्री …

आयुष्मान अस्पतालों के आईसीयू की होगी जांच, योगी सरकार ने लिया निर्णय

साचीज ने निजी अस्पतालों के लिए जारी की विशेष चेकलिस्ट, 30 नवंबर तक ऑडिट एजेंसियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *