Breaking News

ओटीएस योजना की अवधि 15 दिसंबर तक बढ़ी

  • बकाया कर जमा करने पर ब्याज और सरचार्ज में मिलेगी 100% छूट
  • नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने ओटीएस कैंपों का किया निरीक्षण, नागरिकों से संवाद कर जानी योजना की प्रतिक्रिया

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने नगर विकास विभाग की वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना के तहत आयोजित कैंपों का निरीक्षण किया और नागरिकों से संवाद कर योजना के लाभों एवं उनके अनुभवों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने नागरिकों से अपील की कि नगर निगम लखनऊ द्वारा योजना की अवधि 15 दिसंबर 2026 तक बढ़ाए जाने का लाभ उठाते हुए अपने बकाया कर का भुगतान करें और ब्याज एवं सरचार्ज में 100 प्रतिशत छूट प्राप्त करें।

एके शर्मा ने सबसे पहले इंदिरा नगर में मुंशी पुलिया के निकट जोन-7 में आयोजित ओटीएस कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद नागरिकों से बातचीत कर योजना के प्रति उनकी प्रतिक्रिया जानी। नागरिकों ने बताया कि योजना के तहत ब्याज और सरचार्ज में पूरी छूट मिलने से वर्षों से लंबित बकाया कर का भुगतान करना आसान हो गया है। उन्होंने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसके बाद नगर विकास मंत्री इंदिरा नगर स्थित झूलेलाल ट्रस्ट भवन में आयोजित ओटीएस कैंप पहुंचे। यहां उन्होंने नागरिकों को योजना के लाभों की जानकारी दी और उनकी समस्याओं एवं अनुभवों के बारे में जाना। कैंप में मौजूद लोगों ने योजना को राहत देने वाली पहल बताते हुए कहा कि इससे लंबे समय से बकाया कर भुगतान को लेकर परेशान नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। ब्याज एवं सरचार्ज में पूर्ण छूट मिलने से अब बकाया कर जमा करना आसान हो गया है।

  • 15 दिसंबर तक उठा सकते हैं योजना का लाभ

एके शर्मा ने नागरिकों से अपील की कि वे बढ़ाई गई अवधि का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि ओटीएस योजना के अंतर्गत नागरिक अपने बकाया गृहकर, जलकर और सीवरकर का भुगतान कर ब्याज एवं सरचार्ज में 100 प्रतिशत छूट प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना नागरिकों को आर्थिक राहत प्रदान करने के साथ ही नगर निगम के राजस्व संग्रह को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने लोगों से निर्धारित अवधि के भीतर अपने बकाया कर का निस्तारण करने का आग्रह किया।

About Nagarik Satta

Check Also

संविधान दिवस पर विधान भवन लखनऊ में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ संविधान उद्देशिका का सामूहिक पाठ करते विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना

संविधान दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने किया संविधान उद्देशिका का सामूहिक पाठ

संविधान के मूल्यों, आदर्शों एवं कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का किया आह्वान लखनऊ। उत्तर …

नागरिक सत्ता 24 नवंबर 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *