Breaking News

संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र ने किया संविधान के मूल्यों का स्मरण

सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के तत्वावधान में संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता जगजीवन सिंह एडवोकेट ने की तथा संचालन महामंत्री राजेंद्र कुमार यादव एडवोकेट ने किया। संविधान दिवस पर वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पत्रकार राम प्रसाद यादव एडवोकेट को संविधान दिवस पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार प्रदान किया है। संविधान के प्रति सम्मान और उसके आदर्शों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं संवैधानिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज संविधान और कानून के शासन की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान केवल शासन चलाने का दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजबूत आधार है। संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के आदर्शों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि संविधान ने समाज के वंचित, शोषित, गरीब एवं कमजोर वर्गों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने और अपने अधिकारों की रक्षा करने का संवैधानिक आधार दिया है।

संचालन उपाध्यक्ष संतोष कुमार यादव एडवोकेट ने किया। संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर चौधरी यशवंत सिंह, राजेश कुमार यादव, प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, शाहनवाज आलम खान,कामता प्रसाद, रामगुल्ली, चतुर्भुज शर्मा,दसरथ यादव, उपेंद्रनाथ, टीटू प्रसाद गुप्ता, रोहित यादव लाल बहादुर पाल आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

About Nagarik Satta

Check Also

नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में बनाई नई पहचान: केशव मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज गोमती नगर स्थित ताज …

आईआरसीटीसी लेकर आया ‘गोवा डिलाइट’ एयर टूर पैकेज, 4 दिन में कर सकेंगे नॉर्थ और साउथ गोवा की सैर

लखनऊ से 4 से 7 जनवरी 2027 तक होगा हवाई टूर का संचालन, चार सितारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *