Breaking News

आईआरसीटीसी लेकर आया ‘गोवा डिलाइट’ एयर टूर पैकेज, 4 दिन में कर सकेंगे नॉर्थ और साउथ गोवा की सैर

  • लखनऊ से 4 से 7 जनवरी 2027 तक होगा हवाई टूर का संचालन, चार सितारा होटल में ठहरने और खानपान की मिलेगी सुविधा

लखनऊ। यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) के क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ ने ‘गोवा डिलाइट’ हवाई टूर पैकेज शुरू किया है। इस चार दिवसीय टूर के तहत पर्यटकों को गोवा के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। यात्रा का संचालन 4 जनवरी से 7 जनवरी 2027 तक किया जाएगा।

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर क्षेत्र, लखनऊ अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इस पैकेज के तहत यात्रियों के लखनऊ से गोवा जाने और वापस लखनऊ आने की व्यवस्था विमान से की गई है। तीन रात और चार दिन के इस टूर में नॉर्थ गोवा और साउथ गोवा के प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी। यात्रियों के ठहरने और खानपान की व्यवस्था चार सितारा होटल में की गई है।

यात्रा के दौरान पर्यटक गोवा के खूबसूरत समुद्र तटों, ऐतिहासिक चर्चों और किलों का भ्रमण कर सकेंगे। इसके अलावा मांडोवी नदी में क्रूज की सैर भी इस पैकेज का प्रमुख आकर्षण होगी।

  • ठहरने के विकल्प के अनुसार तय होगा किराया

आईआरसीटीसी ने यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग श्रेणियों में पैकेज का किराया निर्धारित किया है। एक व्यक्ति के अकेले ठहरने पर प्रति व्यक्ति 57,600 रुपये खर्च होंगे। दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर किराया 43,500 रुपये प्रति व्यक्ति और तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर 40,600 रुपये प्रति व्यक्ति होगा।

वहीं, माता-पिता के साथ यात्रा करने वाले बच्चों के लिए बेड सहित पैकेज का मूल्य 33,900 रुपये और बिना बेड के 31,000 रुपये निर्धारित किया गया है।

  • ऑनलाइन और कार्यालय से करा सकेंगे बुकिंग

इस टूर पैकेज की बुकिंग ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर की जाएगी। इच्छुक पर्यटक पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय पहुंचकर बुकिंग करा सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी की आधिकारिक पर्यटन वेबसाइट irctctourism.com के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।

पैकेज से संबंधित अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए इन मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है: 9305111765, 8287930912, 9236391909 और 9236391911।

About Nagarik Satta

Check Also

एडवांस्ड ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग का नया हब बन रहा मेरठ: योगी

2,900 करोड़ रूपये से अधिक के निवेश से लगेगी बॉल कॉर्पाेरेशन की विश्वस्तरीय एल्युमिनियम बेवरेज …

नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में बनाई नई पहचान: केशव मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज गोमती नगर स्थित ताज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *