Breaking News

शैक्षिक भ्रमण पर आए छात्रों से विधानसभा अध्यक्ष ने किया संवाद

  • सतीश महाना ने लोकतंत्र की समझ और संवैधानिक मूल्यों को अपनाने का दिया संदेश

लखनऊ। शैक्षिक भ्रमण के अंतर्गत मदर टेरेसा हायर सेकेंडरी स्कूल, कानपुर के 25 छात्र-छात्राओं एवं अध्यापक-अध्यापिकाओं का एक दल आज उत्तर प्रदेश विधानसभा के भ्रमण पर लखनऊ पहुंचा। इस दौरान दल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से शिष्टाचार भेंट की।

विधानसभा अध्यक्ष श्री महाना ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें विधानसभा की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, संरचना, कार्यप्रणाली तथा विधायी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा लोकतांत्रिक व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, जहां जनप्रतिनिधि जनता से जुड़े मुद्दों, नीतियों और विकास कार्यों पर विचार-विमर्श कर निर्णय लेते हैं।

श्री महाना ने छात्रों को सदन की कार्यवाही, प्रश्नकाल, शून्यकाल, विधेयक प्रस्तुत करने की प्रक्रिया और समितियों की भूमिका को सरल एवं रोचक उदाहरणों के माध्यम से समझाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सफलता जागरूक नागरिकों पर निर्भर करती है और विद्यार्थी वर्ग देश का भविष्य है।

विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यार्थियों से अनुशासन, संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक मर्यादाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। साथ ही शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को समझते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका श्री महाना ने सहजता से उत्तर दिया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विधानसभा भवन की भव्यता और कार्यशैली को नजदीक से देखा, जिससे उनके ज्ञान और अनुभव में वृद्धि हुई।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने इस शैक्षिक भ्रमण को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायी बताया।

About Nagarik Satta

Check Also

यूपी में AI से बदलेगा बसों के संचालन का तरीका

30 करोड़ की परियोजना पर UPSRTC ने मांगी निविदा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन …

एके शर्मा का कांग्रेस पर हमला, आपातकाल और 1984 हिंसा का किया जिक्र

गोरखपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *