Breaking News

अमर नाथ सहाय के लखनऊ क्षेत्र प्रभारी बनने पर कर्मचारियों ने किया स्वागत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम मुख्यालय में प्रधान प्रबंधक (MIS) के साथ-साथ लखनऊ क्षेत्र का प्रभारी बनाए जाने तथा क्षेत्रीय प्रबंधक एवं सिटी बस एमडी के पद पर नव नियुक्त अमर नाथ सहाय का लखनऊ क्षेत्र के कर्मचारियों एवं कर्मचारी नेताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें बधाई दी गई।

इस अवसर पर कर्मचारी नेता रूपेश कुमार, आदिल, दानिश उमर, गुरमीत सिंह, अशरफ, अजीम, पुष्पेंद्र सिंह, आमिर जावेद, हिमांशु, एन.एन. पाण्डेय, रजनीश मिश्रा, विजय, तालिब सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान अमर नाथ सहाय ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए परिवहन निगम को आगामी ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए टीमवर्क, अनुशासन और सेवा भावना के साथ कार्य करने का मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों के सहयोग से निगम को और अधिक सशक्त एवं जनोपयोगी बनाया जाएगा।

About Nagarik Satta

Check Also

समावेशी विकास का बड़ा उदाहरण, भारतीय डिजिटल मॉडलः जयशंकर

न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों (सीएचओजीएम 2026) के कार्यकारी सत्र में …

एमपी इंटर कॉलेज से भाजपा ने निकाली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *