लखनऊ। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आलमबाग बस टर्मिनल पर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के चालकों एवं परिचालकों को काउंसलिंग के माध्यम से सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान कर्मचारियों को बस संचालन के समय मादक पदार्थों के सेवन से बचने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, अपनी लेन में वाहन चलाने, महिलाओं का सम्मान करने तथा यात्रियों से मधुर एवं शालीन व्यवहार बनाए रखने के लिए सभी चालकों और परिचालकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण करने वालों में रूपेश कुमार, मो. अशरफ, चंदन गिरी, रोहित गौंड, शैलेश कुमार सहित चौकी प्रभारी दुर्गा प्रसाद पांडे एवं अन्य कर्मचारी शामिल रहे। इस अवसर पर कर्मचारी नेता रूपेश कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन न केवल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि दुर्घटनाओं को रोकने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
NAGARIK SATTA