-
सूचना विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
लखनऊ। सूचना निदेशालय के सभागार में आयोजित सूचना विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में सूचना निदेशक विशाल सिंह ने संघ के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सूचना निदेशक विशाल सिंह
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर कपिल कुमार सिंह, उपाध्यक्ष पद पर निखिल मिश्रा एवं शशांक शेखर शुक्ल, महामंत्री पद पर राज कुमार, संयुक्त मंत्री पद पर बृज मोहन पाण्डेय, तथा संगठन मंत्री पद पर शुभम चौहान को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अतिरिक्त शिव शंकर पाण्डेय को प्रचार मंत्री, मो0 सलीम अंसारी को कोषाध्यक्ष एवं उमेश कुमार को ऑडिटर नियुक्त किया गया।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आनंदजय, राजेश कुमार भारती, पंकज यादव, प्रवीण दुबे, राशि सक्सेना एवं पंकज पाल को दायित्व सौंपा गया। वहीं कार्यकारिणी की ओर से प्रमोद कुमार एवं शोभा चौधरी को सलाहकार सदस्य नामित किया गया। मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के चुनाव अमित यादव (निर्वाचन अधिकारी) एवं अमित शुक्ला (सह निर्वाचन अधिकारी) की देखरेख में शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराए गए। निर्वाचन प्रक्रिया में सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे संगठनात्मक लोकतंत्र की सुदृढ़ परंपरा का सफल निर्वहन हुआ।
इस अवसर पर अपर निदेशक सूचना अरविंद कुमार मिश्र, वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी संजय कुमार सिंह, सहायक निदेशक सतीश चन्द्र भारती, जितेन्द्र प्रताप सिंह, चन्द्र विजय वर्मा, संजय कुमार सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को सशक्त बनाने, कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने तथा विभागीय कार्यों को अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
NAGARIK SATTA
