Breaking News

यूपी में आया 12 लाख करोड़ से अधिक का निवेश: सुरेश खन्ना

  • विधानसभा में वित्त मंत्री ने विधायक रागिनी सोनकर के सवालों का दिया जवाब

लखनऊ। विधासभा में बजट सत्र के चौथे दिन प्रश्न प्रहर में संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सपा सदस्य रागिनी सोनकर के एक सवाल के जवाब में कहा कि निवेश में तीन स्टेज होती है। पहली स्टेज एमओयू, फिर ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी और उसके बाद धरातल पर उतारने की बारी आती है। निवेश के लिए जो आता है वह हर प्रकार से तैयारी करता है। खोजबीन करता है। कानून व्यवस्था देखते हैं। कच्चे माल की उपलब्धता देखते हैं। फिर निवेश करते हैं।

औद्योगिक विकास से जुडे इस सवाल का पहले जवाब विभागीय मंत्री नंद गोपाल नंदी ने दिया जब सपा सदस्य उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुई तो प्रदेश के संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विस्तृत जवाब में बताया कि 12 लाख करोड़ से अधिक का निवेश आ गया। चार लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव धरातल पर आ गए हैं। 15 लाख से अधिक कर्मकारों को रोजगार मिला है। रोजगार मिलने का प्रमाण है। कमर्चारी भविष्य निधि संगठन 2017 के पहले 21 लाख 24 हजार थी। आज 40 लाख 20 हजार हो गयी है। राष्ट्रीय स्तर पर इंडस्ट्रियल ग्रोथ 11.9 है। यूपी की यही ग्रोथ 25 फीसदी है। यह सब आंकड़े कहते हैं कि उत्तर प्रदेश की क्या स्थिति है।

निजी क्षेत्र में दलितों, पिछड़ों को नौकरी मिलने के सवाल पर सुरेश खन्ना ने कहा कि निजी उद्योग क्षेत्र में कंपनियां अपनी जरूरत के हिसाब से नौकरी देती हैं। यहां आरक्षण के तहत किसी को नौकरी पर नहीं रखा जाता लेकिन सरकार के यह आंकड़े कहते हैं कि निवेश आये हैं और लोगों को नौकरियां मिली हैं। उल्लेखनीय है कि कल 11 फरवरी को राज्य का बजट पेश किया गया था। आज भी राज्यपाल के अभिभाषण पर सपा के ओमवेश, भाजपा के भूपेश चौबे, पूनम शंखवार, रालोद के अजय कुमार सहित विभिन्न दलों के सदस्यों ने हिस्सा लिया।

 

About Nagarik Satta

Check Also

शानदार प्रदर्शन करते हुए बीपीएड की टीमों ने जीती वॉलीबॉल ट्रॉफी

लखनऊ। क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज, लखनऊ के वॉलीबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के …

डबल इंजन सरकार में गरीबों और महिलाओं के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव: एके शर्मा

मंत्री एके शर्मा ने उज्ज्वला योजना महिलाओं के स्वास्थ्य व सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *