Breaking News

ग्रीन एनर्जी का प्रमुख केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश, समिट में मंत्री ए.के. शर्मा ने पेश किया विजन

  • सौर ऊर्जा, बायोएनर्जी और सीबीजी परियोजनाओं के विस्तार पर जोर, निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा बढ़ावा

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश को स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में देश का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए राज्य सरकार व्यापक स्तर पर प्रयास कर रही है। ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एवं एक्सपो-2026 में प्रदेश की उपलब्धियों, नवाचारों और भविष्य की कार्ययोजना को प्रस्तुत करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा, बायोएनर्जी और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के विस्तार के साथ ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा आत्मनिर्भरता और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व के संकल्प को साकार करने के लिए उत्तर प्रदेश प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना, पीएम-कुसुम, सोलर सिटी और यूटिलिटी स्केल सोलर परियोजनाओं के माध्यम से स्वच्छ ऊर्जा का लाभ आम लोगों, किसानों और उद्योगों तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

  • रोजगार और निवेश के खुलेंगे नए अवसर

ए.के. शर्मा ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा केवल बिजली उत्पादन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण, रोजगार सृजन, किसानों की आय बढ़ाने और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति देने का महत्वपूर्ण आधार भी है। उत्तर प्रदेश में सौर ऊर्जा के साथ कम्प्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) और अन्य बायोएनर्जी परियोजनाओं में निवेश की व्यापक संभावनाएं हैं। आधुनिक तकनीक, उद्योग जगत की भागीदारी और निवेशकों के सहयोग से प्रदेश को ग्रीन एनर्जी के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने का लक्ष्य है।

  • यूपीनेडा ने प्रदर्शित कीं प्रमुख योजनाएं

समिट में उत्तर प्रदेश की नोडल एजेंसी उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) की ओर से प्रदेश की प्रमुख नवीकरणीय ऊर्जा योजनाओं और परियोजनाओं को प्रदर्शित किया गया। इनमें सोलर सिटी, यूटिलिटी स्केल सोलर परियोजनाएं, कम्प्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी), बायोएनर्जी परियोजनाएं, पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना तथा प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम-कुसुम) प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

  • 5 नवंबर तक चलेगा आयोजन

2 से 5 नवंबर तक आयोजित भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एवं एक्सपो-2026 में देश-विदेश के नीति निर्माता, निवेशक, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, तकनीकी विशेषज्ञ और विभिन्न राज्यों की नवीकरणीय ऊर्जा नोडल एजेंसियां भाग ले रही हैं। आयोजन के माध्यम से नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश, तकनीकी नवाचार और विभिन्न संस्थाओं के बीच सहयोग की नई संभावनाओं को बढ़ावा मिल रहा है।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद, निदेशक रविन्द्र सिंह, सचिव पंकज सिंह सहित ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

About Nagarik Satta

Check Also

यूपी में AI से बदलेगा बसों के संचालन का तरीका

30 करोड़ की परियोजना पर UPSRTC ने मांगी निविदा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन …

एके शर्मा का कांग्रेस पर हमला, आपातकाल और 1984 हिंसा का किया जिक्र

गोरखपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *