Breaking News

विधानसभा अध्यक्ष से साहसी बालिका संस्था के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट

  • प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा परिसर का भ्रमण किया और सदन की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखा

लखनऊ। कायमगंज की गैर-सरकारी संस्था साहसी बालिका संस्था के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक डॉ. सुरभि के विधानसभा क्षेत्र में संचालित सामाजिक गतिविधियों के संदर्भ में उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में संस्था की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहीं।

इस अवसर पर संस्था की ओर से बालिका शिक्षा के प्रोत्साहन, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों, स्वावलंबन एवं कौशल विकास प्रशिक्षण, पर्यावरण संरक्षण तथा समाज के वंचित वर्गों के उत्थान हेतु चलाए जा रहे विविध कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। संस्था ने बताया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निरंतर जनजागरूकता शिविर, परामर्श कार्यक्रम और प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं, जिनसे अनेक बालिकाएं एवं महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा परिसर का भ्रमण भी किया तथा सदन की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखा। सदन की गरिमा, अनुशासन एवं लोकतांत्रिक संवाद की स्वस्थ परंपरा को समझते हुए सदस्यों ने इसे अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक अनुभव बताया। अध्यक्ष श्री महाना ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए समाजहित में निरंतर समर्पित भाव से कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दीं।

About Nagarik Satta

Check Also

शानदार प्रदर्शन करते हुए बीपीएड की टीमों ने जीती वॉलीबॉल ट्रॉफी

लखनऊ। क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज, लखनऊ के वॉलीबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के …

डबल इंजन सरकार में गरीबों और महिलाओं के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव: एके शर्मा

मंत्री एके शर्मा ने उज्ज्वला योजना महिलाओं के स्वास्थ्य व सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *