Breaking News

लखनऊ-रायबरेली मार्ग पर बसों का औचक निरीक्षण, वर्दी व यात्री सुविधा पर सख्त निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने मंगलवार को लखनऊ-रायबरेली मार्ग पर संचालित बसों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुछ चालक एवं परिचालक बिना निर्धारित वर्दी के ड्यूटी करते पाए गए, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।

क्षेत्रीय प्रबंधक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी चालक एवं परिचालक पूर्ण वर्दी में ही ड्यूटी करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक निर्धारित स्टॉपेज से यात्रियों को बस में बैठाया जाए और किसी भी यात्री को अनावश्यक रूप से न छोड़ा जाए। अमरनाथ सहाय ने यात्रियों के साथ मृदुल एवं शिष्ट व्यवहार करने, टिकट निर्गमन में पारदर्शिता बनाए रखने तथा निगम की आय में वृद्धि के लिए सार्थक प्रयास करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने विशेष रूप से वृद्ध एवं दिव्यांग यात्रियों को बस में चढ़ने और उतरने में सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान बसों की साफ-सफाई, समयबद्ध संचालन और यात्री सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। क्षेत्रीय प्रबंधक ने चेतावनी दी कि भविष्य में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

About Nagarik Satta

Check Also

यूपी में AI से बदलेगा बसों के संचालन का तरीका

30 करोड़ की परियोजना पर UPSRTC ने मांगी निविदा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन …

एके शर्मा का कांग्रेस पर हमला, आपातकाल और 1984 हिंसा का किया जिक्र

गोरखपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *