Breaking News

पीएम मोदी के ‘मानव-केंद्रित एआई’ विजन पर आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री

  • इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में प्रधानमंत्री द्वारा प्रस्तुत मानव केंद्रित, जिम्मेदार और पारदर्शी एआई विजन का सीएम योगी ने किया स्वागत

  • प्रधानमंत्री के आह्वान से प्रेरित होकर यूपी में उठाए गए एआई सिटी, एआई-समर्थित विश्वविद्यालय और ‘एआई प्रज्ञा’ जैसे बड़े कदम: योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत मानव-केंद्रित, जिम्मेदार और पारदर्शी एआई विजन को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश इस दृष्टि को धरातल पर उतारने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मानव की भावना पर आधारित एआई का विचार न केवल तकनीकी प्रगति, बल्कि नैतिक, समावेशी और जवाबदेह नवाचार का मार्ग प्रशस्त करता है।

मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि इसी प्रेरणा से उत्तर प्रदेश में देश की पहली एआई सिटी लखनऊ में विकसित की जा रही है, जो विश्वस्तरीय नवाचार और प्रौद्योगिकी अनुसंधान का केंद्र बनेगी। साथ ही उन्नाव में देश के पहले एआई-समर्थित बहुविषयक विश्वविद्यालय का शुभारंभ किया गया है, जिसका उद्देश्य भविष्य के लिए तैयार मानव संसाधन विकसित करना है। उन्होंने बताया कि ‘एआई प्रज्ञा’ पहल के माध्यम से दस लाख से अधिक युवाओं को अत्याधुनिक तकनीकी कौशल से लैस किया जा रहा है, ताकि वे वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप सक्षम बन सकें।

अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि प्रदेश में एआई आधारित समाधान एक मिलियन से अधिक कृषक परिवारों की कृषि उत्पादकता बढ़ाने में सहायक बन रहे हैं। इसके अतिरिक्त राजस्व प्रबंधन, आंतरिक सुरक्षा और स्मार्ट गवर्नेंस में तकनीक आधारित पारदर्शिता को सुदृढ़ किया जा रहा है, जिससे प्रशासन अधिक प्रभावी, उत्तरदायी और जन-केंद्रित बन रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश, भारत के सुरक्षित, संप्रभु और स्केलेबल एआई भविष्य के निर्माण में मजबूत और रणनीतिक भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश का लक्ष्य केवल तकनीकी उन्नति नहीं, बल्कि ऐसी एआई व्यवस्था विकसित करना है जो मानवता के हित में कार्य करे और समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाए।

आपको बता दें कि, दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मानव विजन पेश करते हुए एआई को मानव केंद्रित और जिम्मेदार बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि एआई भविष्य तय करेगी, लेकिन उसका उपयोग नैतिक, समावेशी और लोकतांत्रिक होना जरूरी है, ताकि तकनीक डर नहीं बल्कि अवसर बने। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसी परिप्रेक्ष्य में पीएम मोदी के विजन का स्वागत करते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उत्तर प्रदेश में एआई को लेकर किए जा रहे प्रयासों और उपलब्धियों का उल्लेख किया।

About Nagarik Satta

Check Also

शानदार प्रदर्शन करते हुए बीपीएड की टीमों ने जीती वॉलीबॉल ट्रॉफी

लखनऊ। क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज, लखनऊ के वॉलीबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के …

डबल इंजन सरकार में गरीबों और महिलाओं के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव: एके शर्मा

मंत्री एके शर्मा ने उज्ज्वला योजना महिलाओं के स्वास्थ्य व सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *