Breaking News

प्रश्न प्रहर में कृषि मुद्दे पर हंगामा, सपा का वॉकआउट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में आज प्रश्न प्रहर के दौरान कृषि और किसानों के मुद्दे पर विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब से असंतुष्ट होकर समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने सदन से वॉकआउट किया।

प्रश्नकाल के दौरान कृषि से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष के प्रश्नों पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है। सभी किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है और खाद की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है। केंद्र की मोदी सरकार तथा राज्य की योगी सरकार मिलकर किसानों की हर समस्या का समाधान कर रही हैं। साथ ही प्रदेश में जैविक खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रदेश में उर्वरक की कमी कभी नहीं होने दी जाएगी। सरकार के जवाब से असंतुष्ट समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने सदन से वाकआउट किया।

इसी दौरान समाजवादी पार्टी की सदस्य डॉ. रागिनी के प्रश्न पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अपने विभाग द्वारा कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया। जवाब के दौरान उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के विधानसभा क्षेत्र में हुए कार्यों का भी जिक्र किया। इस पर अध्यक्ष ने पीठ से टिप्पणी करते हुए कहा कि मंत्री अपने विभागीय कार्यों तक ही सीमित रहें और अनावश्यक रूप से उनके विधानसभा क्षेत्र का नाम न लें।

 

About Nagarik Satta

Check Also

शानदार प्रदर्शन करते हुए बीपीएड की टीमों ने जीती वॉलीबॉल ट्रॉफी

लखनऊ। क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज, लखनऊ के वॉलीबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के …

डबल इंजन सरकार में गरीबों और महिलाओं के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव: एके शर्मा

मंत्री एके शर्मा ने उज्ज्वला योजना महिलाओं के स्वास्थ्य व सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *