Breaking News

होली पर रोडवेज की विशेष तैयारी: 28 फरवरी से 9 मार्च तक संचालित होंगी विशेष बस सेवाएं

  • लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश

लखनऊ। होली पर्व के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने 28 फरवरी से 9 मार्च तक विशेष बस सेवाएं संचालित करने के निर्देश जारी किया है। लखनऊ स्थित मुख्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि त्योहार के दौरान यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखी जाएं।

औचक निरीक्षण के दौरान लखनऊ क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक ने व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कई बिंदुओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देशित किया कि इस अवधि में अवकाश पर चल रहे कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से निरस्त की जाएं, ताकि विशेष सेवाओं के संचालन में कोई बाधा न आए।

इसके साथ ही लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश भी दिए गए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक ने स्पष्ट कहा कि त्योहार के समय जिम्मेदारी से समझौता नहीं किया जाएगा और सेवा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।

निगम प्रशासन का उद्देश्य होली के दौरान यात्रियों को सुरक्षित, समयबद्ध और सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी डिपो और संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

About Nagarik Satta

Check Also

यूपी में AI से बदलेगा बसों के संचालन का तरीका

30 करोड़ की परियोजना पर UPSRTC ने मांगी निविदा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन …

एके शर्मा का कांग्रेस पर हमला, आपातकाल और 1984 हिंसा का किया जिक्र

गोरखपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *