Breaking News

विपिन शर्मा बने उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की देवरिया इकाई के जिलाध्यक्ष

देवरिया। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की देवरिया इकाई में संगठनात्मक पुनर्गठन की प्रक्रिया के तहत विपिन कुमार शर्मा को जिलाध्यक्ष नामित किया गया है। यह जानकारी जिला संयोजक डा. शशिधर मिश्र ने दी। उन्होंने बताया कि गत वर्ष गठित जिला कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है। प्रदेश महामंत्री डॉ. शैलेश पांडेय के निर्देशानुसार नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाना आवश्यक है। इसी क्रम में विपिन कुमार शर्मा को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष विपिन कुमार शर्मा से शीघ्र ही नई जिला कार्यकारिणी का गठन कर उसकी सूची प्रदेश कार्यालय को प्रेषित करने का अनुरोध किया गया है, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिल सके। विपिन कुमार शर्मा के जिलाध्यक्ष बनने पर जनपद के पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि श्री शर्मा दैनिक समाचार पत्र नवसत्ता के जिला प्रभारी होने के साथ साथ मान्यता प्राप्त पत्रकार भी हैं।

About Nagarik Satta

Check Also

समावेशी विकास का बड़ा उदाहरण, भारतीय डिजिटल मॉडलः जयशंकर

न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों (सीएचओजीएम 2026) के कार्यकारी सत्र में …

एमपी इंटर कॉलेज से भाजपा ने निकाली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *