Breaking News

करामत हुसैन गर्ल्स कॉलेज में ‘क्षितिज’ सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ

  • छात्राओं ने दिखाया प्रतिभा का रंग

लखनऊ। करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, लखनऊ में आज दो दिवसीय अंतर्महाविद्यालयी सांस्कृतिक प्रतियोगिता ‘क्षितिज’ का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के मैनेजर जनाब सैयद नावेद अहमद तथा प्राचार्या प्रो. हुमा ख़्वाजा के कुशल निर्देशन में कबीर मंजरी कल्चरल क्लब एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न रोचक और रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें रंगोली, मेंहदी, पोस्टर निर्माण, त्वरित भाषण, केश-सज्जा, बैतबाज़ी, फेस पेंटिंग तथा बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट प्रमुख रहे। इन प्रतियोगिताओं में शहर के कई प्रतिष्ठित महाविद्यालयों—मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी, गुरुनानक गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, मुमताज़ पी.जी. कॉलेज, ईसाबेला थॉबर्न पी.जी. कॉलेज, खुनखुनजी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, शिया पी.जी. कॉलेज, नेशनल पी.जी. कॉलेज, श्री जयनारायण पी.जी. कॉलेज, अमीरुद्दौला इस्लामिया पी.जी. कॉलेज, भारतीय विद्या भवन गर्ल्स डिग्री कॉलेज, सरदार भगत सिंह कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन, सीबीएस गुप्त बीएसएस महाविद्यालय सहित मेजबान कॉलेज की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन कबीर मंजरी कल्चरल क्लब, सांस्कृतिक समिति एवं कॉलेज की शिक्षिकाओं के सहयोग से संपन्न हुआ। छात्राओं ने पूरे जोश और उमंग के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

‘क्षितिज’ प्रतियोगिता की शेष प्रतियोगिताएं एवं पुरस्कार वितरण समारोह कल बुधवार को एस.आर. अली ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मेटाफ़र लखनऊ लिट फेस्ट की संस्थापक निदेशक कनक रेखा चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

About Nagarik Satta

Check Also

समावेशी विकास का बड़ा उदाहरण, भारतीय डिजिटल मॉडलः जयशंकर

न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों (सीएचओजीएम 2026) के कार्यकारी सत्र में …

एमपी इंटर कॉलेज से भाजपा ने निकाली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *