-
सदर विधायक ने कहा, बच्चों को शिक्षित एवं संस्कारित बनाकर भविष्य उज्जवल करें अभिभावक
उन्नाव। शिशु ईश्वर की अप्रतिम रचना और माता पिता का भविष्य है इसलिए अभिभावकों को हर प्रयास करके अपने बच्चों को शिक्षित एवं संस्कारित करने का काम अनिवार्य रूप से करना चाहिए, जिससे उन्हें आत्म सुख की अनुभूति हो सके। यह बात सदर विधायक पंकज गुप्ता ने आरपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा व्यक्ति के जीवन में प्रगति के चतुर्दिक मार्ग प्रशस्त करती है, यहीं कारण है ऋषियों, मुनियों ने बाल्यावस्था को चार भागों शैशवावस्था, बाल्यावस्था, किशोरावस्था और युवावस्था में विभाजित कर उनके समुचित विकास के लिए बाल्यावस्था व किशोरावस्था में शिक्षार्थी को घर परिवार से दूर रखकर उनका पूरा ध्यान विद्यार्जन पर लगाते थे लेकिन बदली परिस्थितियों में हर उम्र के बच्चे से लेकर बूढ़े तक के मन मस्तिष्क पर तथाकथित डिजिटिलाइजेशन ने कब्जा कर लिया है परिणामस्वरूप व्यक्ति साक्षर और शिक्षित तो हो रहा है लेकिन वह ज्ञानार्जन से वंचित होता जा रहा है।
उन्होंने अभिभावकों को सचेत करते हुए कहा कि किशोरवस्था तक विद्यार्थियों को मोबाईल फोन से दूर रखकर पढ़ाई के समय स्वयं उनके साथ बैठकर उनकी हर गतिविधि की समीक्षा करें।
उन्होंने पीजी से यूकेजी तक के सर्वोच्च अंक अर्जित करने वाले बच्चों में वरीबा, तनिषा एवं आईजा को पुरस्कृत कर उन्हें अगली कक्षा में लगन व परिश्रम से पढ़ाई करने को कहा।
किशोर ग्रुप में सर्वोच्च अंक लाने वाले बच्चों में अक़्सा को प्रथम, तन्वीर द्वितीय तथा आयुषी को तृतीय स्थान प्राप्त करने हेतु पुरस्कृत किया। विद्यालय में सर्वाधिक उपस्थिति के लिए सना और सिद्धि को सम्मानित किया गया। पी जी कक्षा में फातिमा शेख प्रथम, सीता द्वितीय एवं हिबा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एल के जी कक्षा में क्रमशः कार्तिक गौर प्रथम, जोया द्वितीय तथा आयजा तथा ओमजी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यू के जी में अब्दुल अहद प्रथम, अदनान व अब्दुल्लाह द्वितीय और ओवैस ने तृतीय स्थान अर्जित किया। कक्षा प्रथम में अयान में प्रथम, आयरा द्वितीय तथा रिशू व आयुषी कुशवाहा को तृतीय स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया। कक्षा द्वितीय में फ़लक रहमान प्रथम, आमिर द्वितीय और आयशा व हर्ष ने तृतीय स्थान पाया। तृतीय कक्षा में अलिजा प्रथम, अक़्सा द्वितीय तथा साक्षी सविता और शौर्य यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा चतुर्थ में आमना शेख प्रथम, संध्या राजपूत द्वितीय, मोहम्मद अली व शैवी बाजपेयी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा पंचम में खदीजा प्रथम, रेशू द्वितीय एवं अलशिफा व ऋषभ तृतीय स्थान पर रहे । कक्षा षष्ठ में तमन्ना गुप्ता प्रथम, तनवीर द्वितीय तथा अनन्या वर्मा को तीसरे स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया। कक्षा सप्तम में मोहम्मद वैश प्रथम, मोनिस द्वितीय तथा अय्यूब को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
पाठयेत्तर क्रिया कलापों के अंतर्गत बैग कम्पटीशन में पी जी से यू के जी तक आयजा नदीम, कार्तिक गौर व फातिमा तथा कक्षा एक से ऊपर की कक्षाओं हेतु फ़लक रहमान, आराधना राजपूत, तमन्ना व खदीजा को पुरस्कृत किया गया।
ड्रेस कम्पटीशन में पी जी से यू के जी कक्षा हेतु वरीबा प्रथम, तनिषा द्वितीय तथा आयजा तीसरे स्थान पर रही। कक्षा एक से ऊपर की कक्षाओं हेतु अक़्सा प्रथम, तनवीर द्वितीय तथा आयुषी तृतीय स्थान पर रही।
फैनसी ड्रेस कम्पटीशन हेतु हिबा फातिमा प्रथम, दिव्यम द्वितीय और आयुष सोनी को तृतीय पुरस्कार दिया गया। राखी निर्माण प्रतियोगिता में शिवांशी प्रथम, सिद्धार्थ सविता द्वितीय तथा आराधना राजपूत तृतीय स्थान पर रही। किशोर ग्रुप में अनन्या वर्मा प्रथम, अल्हुदा द्वितीय व मयंक सविता को तृतीय पुरस्कार दिया गया। पतंग निर्माण प्रतियोगिता में बाल वर्ग में वरदान प्रथम, रिशू द्वितीय तथा सादिक को तृतीय पुरस्कार दिया गया। किशोर ग्रुप में ऋषभ प्रथम, वैश द्वितीय तथा आदर्श सविता तीसरे स्थान पर रहे। मेंहदी प्रतियोगिता में एलिजा प्रथम, तनवीर द्वितीय, अनन्या को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
सुलेख प्रतियोगिता शिशु वर्ग में तनिषा प्रथम, अब्दुल्लाह द्वितीय तथा अब्दुल अहद तृतीय स्थान पर रहे। बाल वर्ग में फलक रहमान प्रथम, आराधना द्वितीय, तथा अयान को तृतीय पुरस्कार दिया गया। किशोर ग्रुप हेतु संध्या प्रथम, तमन्ना द्वितीय तथा खदीजा को तृतीय पुरस्कार दिया गया। ग्रीटिंग कम्पटीशन में कक्षा एक से तीन तक वरदान प्रथम, रिहान द्वितीय तथा तृतीय स्थान के लिए अयान पुरस्कृत किये गये। किशोर ग्रुप हेतु खदीजा प्रथम, अनन्या द्वितीय और आरोही यादव को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
जलेबी रेस में अनिरुद्ध प्रथम, आयुष द्वितीय तथा हिबा फातिमा तीसरे स्थान पर रही। गुब्बारा युद्ध में अरिमा प्रथम, फातिमा द्वितीय तथा आयुष तीसरे स्थान पर रहे। पासिंग बाल में कार्तिक प्रथम, इनाया द्वितीय और काव्या ने तृतीय स्थान पाया। बॉटल रेस में विवान राजपूत प्रथम, कविता द्वितीय व भव्या मिश्रा तीसरे स्थान पर रही। म्यूजिकल चेयर रेस में आयरा प्रथम, अंश द्वितीय व रिहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कप्स रेस में अब्दुल अहद प्रथम, शुभ कुशवाहा द्वितीय व सना तीसरे स्थान पर रही। खो खो वैश, मोनिस, अय्यूब, आदर्श, अर्पित, ऋषभ, इब्राहिम, सदा, ज़ुहैब, मयंक आमिर व वरदान को पुरस्कृत किया गया।
बुक कम्पटीशन में संगम राजपूत प्रथम, इकरा द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए आइशा पुरस्कृत की गई।
सर्कल बॉटल रेस में सौरभ मिश्रा प्रथम, आराधना द्वितीय, और शिवांशी ने तृतीय स्थान अर्जित किया। लेमन रेस में संध्या राजपूत प्रथम, ऋषभ द्वितीय व मोहम्मद अली तीसरे स्थान पर रहे । सर्कल कप गेम में आदिल प्रथम, ज़ुहैब द्वितीय व तमन्ना तीसरे स्थान पर रही। वन स्टेप एट ए टाइम रेस में क्रमशः संगम, आइशा, स्नेहा, उजैफ, अवनी, त्रिशा और इकरा को पुरस्कृत किया गया। व्हीट कार्ड में अनन्या, तमन्ना, अलशिफा, तनवीर और इंशा पुरस्कृत की गई।
मुख्य अतिथि का परिचय विद्यालय प्रबंधक उमाकांत मिश्र व उन्हें स्मृति चिन्ह देकर विद्यालय प्रधानाचार्या सुषमा मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को आकर्षक ढंग से सुसज्जित करने का काम शिक्षिकाओं में एल्मा खान, तुलसी गुप्ता, वंशिका शुक्ला, मनीषा गौतम, मिस्कात फातिमा, कोमल गौतम, प्रीति वर्मा व इकरा का प्रयास सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका तुलसी गुप्ता व मनीषा गौतम ने किया।
NAGARIK SATTA