-
ट्रम्प बोले: ‘संविधान पर हमला’
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में शनिवार रात व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर के दौरान अचानक फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। उस समय कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। घटना के समय राष्ट्रपति और अन्य मेहमान बॉलरूम के अंदर सुरक्षित थे। कुछ ही देर में सुरक्षाबलों ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया।
राष्ट्रपति ट्रम्प ने घटना के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि यह “अमेरिका के संविधान पर हमला” है। उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि सुरक्षाकर्मियों ने बहादुरी से उनकी जान बचाई। फायरिंग में एक अधिकारी घायल हुआ, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण वह सुरक्षित है। बताया जा रहा है कि हमलावर के पास अत्याधुनिक हथियार था।
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राहत जताई कि राष्ट्रपति ट्रम्प, फर्स्ट लेडी और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत सब सुरक्षित है। उन्होंने लिखा कि “लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है और इसकी स्पष्ट शब्दों में निंदा की जानी चाहिए।”
NAGARIK SATTA