- सीएम योगी ने निवेशकों को उत्तर प्रदेश में सफलतम निवेश की दी शुभकामना, बोले- 25 करोड़ जनता के विश्वास के साथ जुड़ा है आपका निवेश
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को 17 फॉर्मा कंपनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट (एलओसी) प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने सभी निवेशकों को सफलतम निवेश की शुभकामना दी और कहा कि आज का दिन प्रदेश के औद्योगिक व स्वास्थ्य सेवा के लिए ऐतिहासिक पड़ाव है। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को विश्वास दिलाया कि उत्तर प्रदेश में सेफ्टी, स्टेबिलिटी व स्पीड की गारंटी है। प्रदेश अब ट्रस्ट व टाइमली डिलीवरी के लिए पहचाना जा रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उत्तर प्रदेश हर रिलायबल पॉलिसी पार्टनर के साथ खड़ा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में नए भारत का दर्शन हो रहा है। देश की अर्थव्यवस्था ने नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। हम 200 देशों को सस्ती व गुणवत्तापरक दवाइयां उपलब्ध करा रहे हैं।
विगत दिनों हुए फॉर्मा कॉन्क्लेव ने ग्लोबल हेल्थटेक के मैप पर उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उन्होंने निवेशकों से कहा कि आपका निवेश केवल फॉर्मा/मेडिकल डिवाइस के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि प्रदेश की 25 करोड़ जनता के विश्वास के साथ जुड़ा है।
लगभग 2000 करोड़ का निवेश रिसर्च एवं डवलपमेंट में उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायता करेगा। इस निवेश से उत्तर प्रदेश के 10 हजार से अधिक स्किल्ड/अनस्किल्ड युवाओं को रोजगार मिलेगा।
फॉर्मा कंपनियों के प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश में निवेश को लेकर उत्सुकता जताई और विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उनका निवेश ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।
मुख्यमंत्री ने 17 निवेशकों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किए। इनमें बायोजेंटा लाइफसाइंस प्राइवेट लिमिटेड (बाराबंकी में 1250 करोड़), रोमन्स मेडवल्र्ड प्राइवेट लिमिटेड (नोएडा में 136.89 करोड़), हाईग्लांस लेबोरेट्रीज प्रा. लि. (नोएडा में 120 करोड़), कोटेक हेल्थकेयर (गाजियाबाद में 100 करोड़), जेबी रेमेडीज प्रा. लि. (हाथऱस/नोएडा में 70 करोड़), पॉजिट्रॉन बायोजेनिक्स प्रा. लि. (कानपुर में 60.24 करोड़), आईवी टेक हेल्थकेयर एलएलपी (अलीगढ़ में 56.12 करोड़), जेबीजेएम पैरेंट्रल्स प्रा. लि. (ललितपुर में 51 करोड़), रास्पा फॉर्मा प्रा. लि. (रायबरेली में 45.21 करोड़), एनबीएस ग्रुप (सीतापुर में 42.59 करोड़), वेलनेस जेडक्योर फॉर्मास्यूटिकल्स प्रा. लि. (जालौन में 11.65 करोड़), कैमले इंडस्ट्रीज प्रा. लि. (सहारनपुर में 10 करोड़), रेडिकॉन लैबोरेट्रीज लि. (नोएडा में 10 करोड़), संजीवनी मेडिटेक प्रा. लि. (बरेली में 7.95 करोड़), सेफकॉन लाइफसाइंसेज प्रा. लि. (बरेली में 6.43 करोड़), आरएपी मेड सर्जिकल प्रोडक्ट्स (हाथरस में 5.53 करोड़), वोडा केमिकल प्रा. लि. (हापुड़ में 4.84 करोड़) रुपये से निवेश करेगी।\
NAGARIK SATTA