उन्नाव। बढ़ते तापमान के बीच आर0पी0 मेमोरियल पब्लिक स्कूल में गर्मियों की छुट्टियों के पूर्व बच्चों ने पूल पार्टी का आनंद लेते हुए अपने सहपाठियों के साथ (छप्पाछई) जलक्रीड़ा कर धमाल मचाई। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुषमा मिश्रा ने कहा भारत भूमि पर हम सबको मनभावन छह ऋतुओं ग्रीष्म, वर्षा, शीत के अतिरिक्त बसंत, हेमंत व शिशिर ऋतु का भी आनंद प्राप्त होता है जो दुनियां में अन्यत्र दुर्लभ है। बच्चे गर्मी, जाड़े और बरसात की चिंता छोड़ हर मौसम का आनंद लेना चाहते हैं। यह बात अलग है कि कुछ अभिभावक अपने बच्चों को इन सबसे दूर रखकर उनका स्वास्थ्य संवर्धन करना चाहते हैं जिसके चलते बच्चा प्रकृति के साथ तादातम्य स्थापित नहीं कर पाता जो जीवन पर्यन्त उसकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का कारण बनता है। प्रधानाचार्या ने कहा कि अभिभावकों को अपनी देखरेख में बच्चों को वातावरण में उपलब्ध हर स्थिति परिस्थिति का ज्ञान कराना चाहिए जिससे वह अपने आपको प्रतिकूलताओं से लड़ने के लिए मजबूत बना सके।
इस मौके पर पी0जी0 से भाग्यलक्ष्मी, आन्या, महफूज, आइसा, दिव्यांशी, अर्पित, कृष्णा, एल0के0जी0 की नोविका, अनिरुद्ध, आर्यन, अरिमा, आराध्या, आयुष मिश्रा, आयुष सोनी, दिव्यम, हिबा खातून, कृतिका, पीहू पाल, सीता, शशांक, वरीबा, पीहू तथा यू0के0जी0 से प्राची मिश्रा, आरोही यादव, जोया, काव्या, समीर, यशिता, आराध्या, युवान, इनाया, शुभ, अर्पित, हिफ़जा, आईजा, माहिरा, छवि, फातिमा व शहनूर ने पूल पार्टी का आनंद लिया। उक्त कक्षाओं के अलावा अब्दुल अहद, अदनान, ओवैस, शुभ कुशवाहा, सना, अयान, आयरा, रिशू, आयुषी कुशवाहा, आमिर, आयशा, हर्ष, अक़्सा, साक्षी सविता, शौर्य यादव, अर्पित, ऋषभ, ऋतिक, रेहान, आमिर, इब्राहिम, मोनिस, मयंक, वैश, आदर्श, शौर्य मिश्रा, दिव्य अवस्थी ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक उमाकांत मिश्र ने बच्चों से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए छुट्टियों का आनंद लेने की बात कही, उन्होंने कहा कि छुट्टियों में पठन पाठन चलता रहे इसके लिए आप सबको विषयवार गृहकार्य दिया गया है जिसे आपको तन्मयता से पूर्ण करना है। पूल पार्टी को बच्चों के लिए यादगार बनाने के लिए शिक्षिकाओं में एल्मा खान, तुलसी गुप्ता, वंशिका शुक्ला, मनीषा गौतम, मिस्कात फातिमा, कोमल गौतम, प्रीति वर्मा व इकरा का प्रयास सराहनीय रहा।
NAGARIK SATTA
