Breaking News

देवरिया गन्ना समिति में विदाई समारोह, कार्यों की हुई सराहना

देवरिया। गन्ना समिति देवरिया के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक के बुलंदशहर तथा गन्ना पर्यवेक्षक संदीप कुमार के मुजफ्फरनगर स्थानांतरण पर केन यूनियन देवरिया के सभागार में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं किसानों ने दोनों अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं पूर्व केन यूनियन चेयरमैन नीरज शाही ने कहा कि स्थानांतरण सरकारी सेवा की एक सामान्य प्रक्रिया है, जिससे प्रत्येक कर्मचारी को गुजरना पड़ता है। हालांकि कुछ अधिकारी अपने उत्कृष्ट कार्यों और व्यवहार के कारण आम जनता के बीच विशेष पहचान बना लेते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने कार्यकाल में किसानों के हितों को प्राथमिकता दी और सभी के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य किया।

केन यूनियन देवरिया के चेयरमैन अवधेश सिंह ने कहा कि ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक की यह पहली तैनाती थी और करीब साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने किसानों के हित में उल्लेखनीय कार्य किए। उनके नेतृत्व में किसान, निदेशक मंडल, समिति एवं परिषद के कर्मचारी एकजुट होकर कार्य करते रहे। उन्होंने कहा कि उनके कार्यों को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

समारोह में उपस्थित लोगों ने दोनों अधिकारियों को स्मृति चिह्न एवं सम्मान पत्र भेंट कर विदाई दी। कार्यक्रम में सचिव मोतीराम, भटनी के सचिव, हरेराम मल्ल, जितेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, संजय तिवारी, गुड्डू पहलवान, विजय पंडित, गोविंद चौरसिया सहित गन्ना पर्यवेक्षक, परिषद के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। सभी ने दोनों अधिकारियों के सफल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

About Nagarik Satta

Check Also

समावेशी विकास का बड़ा उदाहरण, भारतीय डिजिटल मॉडलः जयशंकर

न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों (सीएचओजीएम 2026) के कार्यकारी सत्र में …

एमपी इंटर कॉलेज से भाजपा ने निकाली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *