Breaking News

फर्जी अधिवक्ताओं एवं मुंशियों के विरुद्ध सोनभद्र बार में संयुक्त सघन जांच अभियान

सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन एवं डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आज संपूर्ण कचहरी परिसर में बिना पंजीकरण कार्य कर रहे फर्जी अधिवक्ताओं एवं मुंशियों की पहचान हेतु सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट एवं पूर्व उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट तथा सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट एवं महामंत्री योगेश कुमार द्विवेदी एडवोकेट ने किया। अभियान के दौरान बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश में पंजीकृत अधिवक्ताओं की सूची से मिलान कर परिसर में उपस्थित सभी व्यक्तियों के परिचय पत्र एवं पंजीकरण प्रमाण पत्रों की जांच की गई।

सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित कर परिसर से बाहर किया गया तथा उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही हेतु रिपोर्ट तैयार की जा रही है। न्यायिक व्यवस्था की गरिमा और वादकारियों के हितों की रक्षा करना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है, बिना पंजीकरण के वकालत करना अधिवक्ता अधिनियम, 1961 का स्पष्ट उल्लंघन है। हम यह अभियान नियमित रूप से चलाएंगे ताकि कचहरी परिसर दलाल मुक्त रहे।

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि
पिछले कुछ समय से फर्जी मुंशियों और अधिवक्ताओं द्वारा वादकारियों से धन उगाही की शिकायतें मिल रही थीं। यह अभियान वादकारियों को शोषण से बचाने की दिशा में एक ठोस कदम है। हम सभी पंजीकृत अधिवक्ताओं से अनुरोध करते हैं कि वे अपने मुवक्किलों को जागरूक करें और केवल अधिकृत मुंशियों को ही रखें। दोनों बार मिलकर न्यायिक परिसर की पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

अभियान में योगेश कुमार द्विवेदी, पवन कुमार सिंह, ओम कुमार चतुर्वेदी,संतोष पटेल, राजेश कुमार यादव, धीरज कुमार पांडेय, सुरेश सिंह कुशवाहा, अशोक पाठक, प्रवीण प्रताप सिंह, आशीष मिश्रा मंटू, टीटू गुप्ता, शारदा मौर्य,संतोष यादव, कामता यादव आज अधिवक्ता गण सम्मिलित रहे।

About Nagarik Satta

Check Also

समावेशी विकास का बड़ा उदाहरण, भारतीय डिजिटल मॉडलः जयशंकर

न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों (सीएचओजीएम 2026) के कार्यकारी सत्र में …

एमपी इंटर कॉलेज से भाजपा ने निकाली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *