Breaking News

जेवर एयरपोर्ट की प्रथम उड़ान के यात्री बने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना

  • बोले ‘उत्तर प्रदेश के विकास का ऐतिहासिक अध्याय”

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना लखनऊ से जेवर एयरपोर्ट के लिए जाने वाली प्रथम उड़ान में यात्री बने। इस अवसर पर उन्होने कहा कि ‘‘आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में वह ऐतिहासिक समय आ गया है जब जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा देश और जनता की सेवा के लिए पूरी तरह क्रियाशील हो चुका है। उत्तर प्रदेश के उद्योग मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान मैंने सदैव यह बात दोहराई है कि जेवर एयरपोर्ट (नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट) हमारे प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश को प्रगति और समृद्धि के एक नए मार्ग पर ले जाएगा। उस कार्यकाल से लेकर अब तक हमारी सरकार ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ इस अत्यंत महत्वपूर्ण तथा महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को धरातल पर मजबूती से उतारने का कार्य सुनिश्चित किया है। इसी गौरवशाली कड़ी में आज लखनऊ से जेवर एयरपोर्ट के लिए संचालित हुई ‘प्रथम उड़ान’ में यात्री बनकर इस ऐतिहासिक यात्रा में सहभागिता की। उत्तर प्रदेश के इस अभूतपूर्व विकास और बदलते स्वरूप का साक्षी बनना प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।‘‘

About Nagarik Satta

Check Also

समावेशी विकास का बड़ा उदाहरण, भारतीय डिजिटल मॉडलः जयशंकर

न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों (सीएचओजीएम 2026) के कार्यकारी सत्र में …

एमपी इंटर कॉलेज से भाजपा ने निकाली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *