Breaking News

राजनाथ सिंह के जन्मदिवस पर आलमबाग में विशाल भंडारे का आयोजन

  • उनके दीर्घायु की कामना की गई

लखनऊ। भारत के यशस्वी रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के लोकप्रिय सांसद राजनाथ सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर आलमबाग स्थित मुनि बाबा मंदिर में उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की गई। इसके उपरांत मंदिर के समक्ष श्रद्धालुओं एवं आमजन के लिए एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

इस सेवा एवं जनकल्याण के आयोजन का नेतृत्व सतवीर सिंह आनंद सहसंयोजक, सोशल मीडिया, भारतीय जनता पार्टी, लखनऊ महानगर, हरीश कोहली उपाध्यक्ष, सनातन पंजाबी महासभा तथा गुरप्रीत सिंह चड्ढा प्रदेश उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुकेश शर्मा, सदस्य विधान परिषद एवं सुरेश तिवारी, पूर्व विधायक, उपस्थित रहे। इस अवसर पर पार्षद पीयूष दीवान, वरिष्ठ नेता मानसिंह, सतीश आडवाणी सहसंयोजक, आईटी विभाग, भारतीय जनता पार्टी, लखनऊ महानगर, राजन वर्मा मंडल अध्यक्ष, लखनऊ कैंट, मनीष सिंह पूर्व क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी, सतबीर सिंह राजू, राजेंद्र सिंह बग्गा, मनमोहन सिंह, मनी शाहजी कोहली, तेजपाल सिंह बग्गा सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया। उपस्थित सभी अतिथियों ने राजनाथ सिंह के स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

About Nagarik Satta

Check Also

समावेशी विकास का बड़ा उदाहरण, भारतीय डिजिटल मॉडलः जयशंकर

न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों (सीएचओजीएम 2026) के कार्यकारी सत्र में …

एमपी इंटर कॉलेज से भाजपा ने निकाली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *