Breaking News

राजनाथ सिंह का जीवन प्रेरणादायक : जयवीर सिंह

लखनऊ। लखनऊ के सांसद एवं भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का 75 वां जन्म दिवस टीडी गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रांगण में भव्य एवं दिव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयवीर सिंह पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री रहे। मुख्य अतिथि को विद्यालय की प्रधानाचार्य लक्ष्मी सिंह ने बुके देकर विद्यालय के प्रबंधक महादेव प्रसाद यादव तथा उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया ।इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने तुम जियो हजारों साल साल के दिन हो पचास हजार एवं वंदे मातरम गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर राजनाथ सिंह की लंबी उम्र की कामना की ।उनके जन्मदिन पर नाटक प्रस्तुति भी आयोजित हुए। जिसमें उनके बचपन से लेकर आज तक के जुझारू जीवन को दर्शाया गया ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि जयवीर सिंह ने कहा कि उनका जन्मदिन हम सभी को कर्म पर तत्पर रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने अपने जीवन काल में आज तक कभी पीछे ही मुड़कर नहीं देखा बल्कि लगातार आगे बढ़कर भारत का भविष्य संवारने में लगे हुए हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्य लक्ष्मी सिंह ने उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि राजनाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे, प्रदेश के शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे। आज भारत सरकार के रक्षा मंत्री हैं जिसके कारण भारत की सीमाएं सुरक्षित हुई है ।ऐसे युग पुरुष का जन्मदिन मना कर विद्यालय परिवार और हम सभी धन्य हो गए हैं ।मैं विद्यालय परिवार की ओर से उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करती हूं अंत में विद्यालय के प्रबंधक महादेव प्रसाद यादव ने कलाकारों को प्रमाण पत्र एवं मैडल प्रदान कर टीम प्रमुख अमित दीक्षित को भी सम्मानित करते हुए सभी लोगों का धन्यवाद दिया।

About Nagarik Satta

Check Also

शानदार प्रदर्शन करते हुए बीपीएड की टीमों ने जीती वॉलीबॉल ट्रॉफी

लखनऊ। क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज, लखनऊ के वॉलीबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के …

डबल इंजन सरकार में गरीबों और महिलाओं के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव: एके शर्मा

मंत्री एके शर्मा ने उज्ज्वला योजना महिलाओं के स्वास्थ्य व सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *