लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का जन्मदिवस शनिवार को पूरे प्रदेश में उत्साह, आत्मीयता और जनसहभागिता के साथ मनाया गया। राजधानी लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर सुबह से ही प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की।
इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी श्री शर्मा से भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। देश एवं प्रदेश के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, प्रशासनिक अधिकारियों, समर्थकों और शुभचिंतकों ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की बधाई और मंगलकामनाएं दीं। पूरे दिन शुभकामना संदेशों का सिलसिला जारी रहा।
श्री शर्मा के गृह जनपद मऊ में भी 20 से अधिक स्थानों पर समर्थकों और प्रशंसकों ने सामूहिक रूप से केक काटकर जन्मोत्सव मनाया। कई स्थानों पर गरीबों के बीच फल एवं मिठाइयों का वितरण किया गया, जबकि सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
जन्मदिवस पर मिले अपार स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं से अभिभूत ए.के. शर्मा ने सभी शुभचिंतकों, समर्थकों और प्रदेशवासियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, जनता का प्रेम, विश्वास और स्नेह ही मेरे सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी पूंजी और शक्ति है। यही अपनापन मुझे अधिक समर्पण, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ समाज एवं प्रदेश की सेवा करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी वे पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ प्रदेश के विकास एवं जनकल्याण के कार्यों में निरंतर जुटे रहेंगे तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
NAGARIK SATTA