- National AI Day के अवसर पर AKTU लखनऊ में विशेष ऑनलाइन वेबिनार का सफल आयोजन
लखनऊ। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय AKTU, लखनऊ के Kalam Centre for Innovation and Incubation of Startup Foundation (KCIISF) द्वारा Innovation Hub Uttar Pradesh के सहयोग से National AI Day के अवसर पर ‘AI पे चर्चा’ विषय पर एक विशेष ऑनलाइन वेबिनार का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन कुलपति जय प्रकाश पांडे एवं अधिष्ठाता इनोवैशन हब प्रो0 बी एन मिश्र, Kalam Centre for Innovation and Incubation of Startup Foundation (KCIISF) के निदेशक प्रो राजीव कुमार एवं डॉ. अनुज कुमार शर्मा की अध्यक्षता मे , Innovation Hub UP Foundation के CEO महीप सिंह, के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों, स्टार्टअप्स, संकाय सदस्यों तथा नवाचार एवं उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र से जुड़े प्रतिभागियों को Artificial Intelligence (AI) के नवीनतम विकास, उद्योगों में उसके प्रभाव तथा AI आधारित स्टार्टअप्स की संभावनाओं से परिचित कराना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ KCIISF टीम द्वारा प्रतिभागियों के स्वागत एवं National AI Day के महत्व पर प्रकाश डालते हुए किया गया। इसके पश्चात प्रतिभागियों को AKTU के नवाचार एवं स्टार्टअप इकोसिस्टम, Innovation Hub Uttar Pradesh, KCIISF की विभिन्न पहलों एवं विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध नवाचार, अनुसंधान और उद्यमिता के अवसरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
मुख्य वक्ता अनामिका मिश्रा पांडेय, Founder, Tanprish Dynamic Private Limited, ने ‘Building AI-Driven Solutions for Real-World Impact’ विषय पर अपने व्याख्यान में बताया कि किस प्रकार Artificial Intelligence समाज, उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों की वास्तविक समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने AI आधारित नवाचार, तकनीकी विकास तथा स्टार्टअप्स के माध्यम से सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
दूसरे विशेषज्ञ वक्ता साहिल जायसवाल, Founder & Director, Founder Code Tech Private Limited, ने ‘AI Entrepreneurship – From Idea to Scalable Startup’ विषय पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने प्रतिभागियों को AI आधारित स्टार्टअप की अवधारणा विकसित करने, बिजनेस मॉडल तैयार करने, उत्पाद विकास, बाजार रणनीति, फंडिंग, स्केलेबिलिटी तथा निवेशकों तक पहुंच बनाने की प्रक्रिया को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया।
कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित “AI पे चर्चा” Open House Discussion में प्रतिभागियों ने Artificial Intelligence के भविष्य, रोजगार, शिक्षा, शोध, स्टार्टअप्स तथा विभिन्न क्षेत्रों में AI के बढ़ते उपयोग से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने विस्तारपूर्वक एवं व्यावहारिक समाधान के साथ उत्तर दिया। इस संवादात्मक सत्र ने प्रतिभागियों को AI के विविध आयामों को समझने तथा भविष्य की संभावनाओं पर विचार करने का अवसर प्रदान किया।
इस वेबिनार में AI Startups, Startup Founders, Students & Research Scholars, Faculty Members, Incubators & Ecosystem Partners, AI Enthusiasts एवं Industry Professionals ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का सफल समन्वयन एवं संचालन संजीव कुमार मिश्रा, Assistant Manager, Innovation Hub UP Foundation, AKTU द्वारा किया गया, जिन्होंने कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, वक्ताओं के समन्वय एवं प्रतिभागियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के समापन पर सभी वक्ताओं एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर आयोजकों ने Artificial Intelligence, नवाचार, अनुसंधान एवं AI आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे ज्ञानवर्धक एवं उद्योग-उन्मुख कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।
NAGARIK SATTA