Breaking News

ऑस्ट्रेलिया में ‘पिच ब्लैक-2026’ युद्धाभ्यास में भारतीय वायु सेना की दमदार मौजूदगी

  • राफेल समेत कई विमान करेंगे हिस्सा

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना 20 जुलाई से 7 अगस्त 2026 तक ऑस्ट्रेलिया के डार्विन स्थित रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स बेस पर आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास ‘एक्सरसाइज पिच ब्लैक-2026’ में हिस्सा लेगी। यह आरएएएफ का प्रमुख द्विवार्षिक सैन्य अभ्यास है, जिसमें दुनिया की कई वायु सेनाएं भाग ले रही हैं।

45 वर्षों के इतिहास वाले इस संस्करण में बड़ी संख्या में मित्र देशों की वायु सेनाएं शामिल होंगी। अभ्यास का उद्देश्य जटिल हवाई अभियानों का संचालन, बहुराष्ट्रीय समन्वय को मजबूत करना और आधुनिक युद्धक रणनीतियों का साझा अभ्यास करना है।

भारतीय वायु सेना की टुकड़ी में अनुभवी पायलट, इंजीनियर, तकनीशियन, एयर ट्रैफिक नियंत्रक और अन्य विशेषज्ञ शामिल हैं। भारतीय दल राफेल मल्टीरोल लड़ाकू विमान के साथ भाग लेगा, जिन्हें सी-17 ग्लोबमास्टर-III परिवहन विमान और आईएल-78 एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग विमान का सहयोग मिलेगा।

यह अभ्यास लंबी दूरी के हवाई अभियानों की क्षमता का परीक्षण करने, विभिन्न देशों की वायु सेनाओं के बीच अंतर-संचालनीयता बढ़ाने तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में पेशेवर रक्षा साझेदारी को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा। इसके माध्यम से प्रतिभागी देश वास्तविक और चुनौतीपूर्ण बहुराष्ट्रीय वातावरण में संयुक्त अभियानों का अभ्यास करेंगे, जिससे परिचालन समन्वय और आपसी समझ को और मजबूती मिलेगी।

भारतीय वायु सेना इससे पहले 2018, 2022 और 2024 में भी ‘पिच ब्लैक’ अभ्यास में सफलतापूर्वक भाग ले चुकी है। इस बार भी उसकी भागीदारी भारत की क्षेत्रीय सुरक्षा, रक्षा सहयोग और वैश्विक सैन्य साझेदारी के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

About Nagarik Satta

Check Also

शानदार प्रदर्शन करते हुए बीपीएड की टीमों ने जीती वॉलीबॉल ट्रॉफी

लखनऊ। क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज, लखनऊ के वॉलीबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के …

डबल इंजन सरकार में गरीबों और महिलाओं के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव: एके शर्मा

मंत्री एके शर्मा ने उज्ज्वला योजना महिलाओं के स्वास्थ्य व सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *