लखनऊ। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तर प्रदेश की लखनऊ जनपद इकाई के वर्ष 2026-2028 के लिए निर्वाचन में सभी पदों पर उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी विमल पाठक ने निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा की।
घोषित परिणामों के अनुसार आशीष मौर्य अध्यक्ष, आलोक उपाध्याय, शशिकांत तिवारी एवं पूनम कुमारी उपाध्यक्ष, पद्माकर पांडेय महामंत्री, समरेश पति त्रिपाठी संगठन मंत्री, संत प्रसाद शुक्ला, डॉ. सत्येंद्र कुमार, नीरज मिश्रा एवं मोहन वर्मा सचिव तथा सुनील कुमार मिश्रा कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं।
इसके अतिरिक्त जनपदीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आलोक कुमार कश्यप, अमित कुमार वर्मा, दिव्यभान, वी.के. सिंह, गिरिजा शंकर तिवारी, आशुतोष यादव, अजय कुमार सोनी, सुधीर तिवारी, विनीत, रघुवीर शर्मा एवं मार्कण्डेय सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी विमल पाठक ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच एवं नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सभी पदों पर प्राप्त वैध नामांकन पत्रों की संख्या निर्धारित पदों के बराबर होने के कारण मतदान की आवश्यकता नहीं रही। इसके फलस्वरूप सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई देते हुए उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम संगठन की गरिमा, पत्रकार हितों की रक्षा, पत्रकारों की समस्याओं के समाधान तथा संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करेगी।
NAGARIK SATTA