Breaking News

जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने की मुहिम में सपा छात्रों के साथ: अखिलेश यादव

  • अखिलेश यादव ने भाजपा पर लगाया शिक्षा विरोधी राजनीति का आरोप

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जौहर विश्वविद्यालय को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी विश्वविद्यालय को बचाने की मुहिम में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से जौहर विश्वविद्यालय को निशाना बना रही है और इससे हजारों छात्रों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि यदि विश्वविद्यालय से संबंधित किसी प्रकार की कागजी या प्रशासनिक कमी है तो उसे नियमानुसार दूर किया जाना चाहिए, लेकिन शिक्षा के मंदिर को समाप्त करने जैसी कार्रवाई उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जौहर विश्वविद्यालय में गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं, जिनके लिए उच्च शिक्षा का यह महत्वपूर्ण संस्थान है।

सपा प्रमुख ने कहा कि प्रत्येक विश्वविद्यालय शिक्षा का मंदिर होता है और इसे बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने देशभर के लोगों से जौहर विश्वविद्यालय को बचाने के अभियान में समर्थन देने की अपील की। उनका कहना था कि विश्वविद्यालय में सभी वर्गों और समुदायों के छात्र शिक्षा प्राप्त करते हैं, इसलिए इस पर की जा रही कार्रवाई किसी एक व्यक्ति नहीं बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य को प्रभावित करती है।

भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा और जागरूकता के खिलाफ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता है और सवाल पूछता है, जो भाजपा को स्वीकार नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार प्राथमिक विद्यालयों से लेकर विश्वविद्यालयों तक शिक्षा संस्थानों को कमजोर करने की नीति पर काम कर रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि जौहर विश्वविद्यालय पर की जा रही कार्रवाई राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित है और सरकार को विद्यार्थियों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए कोई सकारात्मक समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इस मुद्दे पर छात्रों, अभिभावकों और विश्वविद्यालय से जुड़े सभी लोगों के साथ खड़ी रहेगी।

About Nagarik Satta

Check Also

समावेशी विकास का बड़ा उदाहरण, भारतीय डिजिटल मॉडलः जयशंकर

न्यूयॉर्क। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने राष्ट्रमंडल शासनाध्यक्षों (सीएचओजीएम 2026) के कार्यकारी सत्र में …

एमपी इंटर कॉलेज से भाजपा ने निकाली लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में उमड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *