Breaking News

वरिष्ठ पत्रकारों की पेंशन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिया भरोसा

  • बोले “यह तो होना ही चाहिए, मुख्यमंत्री से करूंगा बात”

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों को पेंशन योजना का लाभ दिलाने की मांग को लेकर चल रहे प्रयासों के क्रम में रविवार को एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) के संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने नई दिल्ली में रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद Rajnath Singh से शिष्टाचार भेंट कर वरिष्ठ पत्रकारों की पेंशन सहित विभिन्न समस्याओं से विस्तार से चर्चा की और ज्ञापन दिया। इस अवसर पर समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष विक्रम सिंह भी उपस्थित रहे।

मुलाकात के दौरान रक्षा मंत्री ने वरिष्ठ पत्रकारों को पेंशन दिए जाने की मांग का समर्थन करते हुए कहा, “यह तो होना ही चाहिए।” उन्होंने आश्वासन दिया कि वह इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से स्वयं बातचीत करेंगे।

समिति के संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने इसे सकारात्मक और सार्थक मुलाकात बताते हुए कहा कि रक्षा मंत्री के आश्वासन से प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों में पेंशन योजना को लेकर नई उम्मीद जगी है। उनका मानना है कि इस विषय पर शीघ्र पेंशन जैसी लंबित मांग पूरी होने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा।

मुलाकात के दौरान प्रभात त्रिपाठी ने रक्षा मंत्री को समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष विक्रम सिंह से परिचित कराया। साथ ही हजरतगंज में हाल के दिनों में चलाए गए फर्जी पत्रकारों की पहचान संबंधी अभियान की भी जानकारी दी। रक्षा मंत्री ने विक्रम सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे पत्रकार हितों के लिए निरंतर कार्य करते रहें।

About Nagarik Satta

Check Also

एके शर्मा का कांग्रेस पर हमला, आपातकाल और 1984 हिंसा का किया जिक्र

गोरखपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता …

उज्ज्वला योजना से त्योहारों की खुशियों तकः गरीबों के सम्मान और आत्मनिर्भरता की पहल

दीपावली और होली पर मुफ्त गैस सिलेंडर रिफिल से करोड़ों परिवारों को राहत, किसानों और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *