Breaking News

विश्व हिंदू महासंघ 13 अगस्त को निकालेगा भव्य बाइक तिरंगा यात्रा, मासिक बैठक में बनी रणनीति

देवरिया। विश्व हिंदू महासंघ की मासिक बैठक सोमवार को बाबा सोमनाथ मंदिर स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 13 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शहीदों की स्मृति में भव्य बाइक तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।

बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी बृजेश तिवारी ने कहा कि संगठन द्वारा निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा वंदे मातरम चौक (पुरवा चौराहा) से प्रारंभ होकर शहीद रामचंद्र विद्यार्थी स्मारक स्थल तक जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करें और राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं।

जिला अध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि हिंदू समाज को अपनी सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवा हिंदू धर्म की ध्वजा है और इसके सम्मान व सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में समाज को संगठित करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ की मासिक बैठकें कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत हैं।

बैठक को वरिष्ठ पदाधिकारियों विश्वजीत मणि, सत्यम पांडे, गिरिजेश तिवारी तथा गुड्डू पहलवान ने भी संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता जिला मंत्री गिरिजेश तिवारी ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री गुड्डू पहलवान ने किया।

बैठक में बृजेश तिवारी, संजय तिवारी, गुड्डू पहलवान, विश्वजीत मणि, अच्छे लाल गुप्ता, सत्यम पांडे, वासुदेव चौबे, गिरिजेश तिवारी, महेश मिश्रा, बीरबल चौहान, संजय शर्मा, अशोक यादव, राधाकांत पांडेय, महेंद्र तिवारी, घनश्याम मणि त्रिपाठी, पवन कुमार पांडे, रमेश शर्मा, लाला बाबा, बलवंत सिंह, विवेक सिंह, सुनील सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Nagarik Satta

Check Also

यूपी में AI से बदलेगा बसों के संचालन का तरीका

30 करोड़ की परियोजना पर UPSRTC ने मांगी निविदा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन …

एके शर्मा का कांग्रेस पर हमला, आपातकाल और 1984 हिंसा का किया जिक्र

गोरखपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *