Breaking News

रामभक्तों पर गोली चलवाने वालों को सनातन पर आरोप लगाने का अधिकार नहीं: एके शर्मा

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा के तृतीय सत्र की कार्यवाही में सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। सदन में विपक्ष द्वारा किए गए विरोध और शोर-शराबे के बीच भी उन्होंने पूरी गंभीरता, संयम और दृढ़ता के साथ अपनी विधायी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

सदन स्थगित होने के बाद विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए ऊर्जा मंत्री ने दो-टूक शब्दों में कहा कि जो लोग रामभक्तों पर गोली चलवाने का इतिहास रखते हैं और जिन्होंने श्रीराम मंदिर को वर्षों तक टूटी हुई अवस्था में देखा, ऐसे लोगों को श्रीराम और सनातन पर आस्था रखने वाली सरकार पर आरोप लगाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक विरासत, सनातन परंपरा और जनभावनाओं के साथ कार्य कर रही है और विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है तथा विपक्ष के निराधार आरोपों से विचलित होने वाली नहीं है।विधानसभा में विपक्ष के लगातार हंगामे और व्यवधान उत्पन्न करने के प्रयासों के बावजूद मंत्री श्री ए. के. शर्मा ने सदन की गरिमा बनाए रखते हुए अपनी विधायी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन किया।

About Nagarik Satta

Check Also

यूपी में AI से बदलेगा बसों के संचालन का तरीका

30 करोड़ की परियोजना पर UPSRTC ने मांगी निविदा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन …

एके शर्मा का कांग्रेस पर हमला, आपातकाल और 1984 हिंसा का किया जिक्र

गोरखपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *