- बृजेन्द्र वीर सिंह, ज्ञान प्रकाश पाठक व दीपक वर्मा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया
अंबेडकर नगर। जिले के विभिन्न समाचार-पत्रों के संपादकों, प्रकाशकों और पत्रकारों ने जिला अधिकारी के समक्ष ज्ञापन सौंपकर 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) और 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) पर सरकारी विभागों द्वारा अखबारों में दिए जाने वाले विज्ञापनों को तत्काल बहाल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इन राष्ट्रीय पर्वों पर विज्ञापनों पर रोक से स्थानीय और क्षेत्रीय अखबारों पर गंभीर आर्थिक संकट छा गया है। प्रेस क्लब उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पाठक, उपाध्यक्ष बृजेंद्र वीर सिंह, सचिव दीपक वर्मा, बृजेश सिंह, त्रिनेत्र सुशील कुमार उपाध्याय, हरी लाल प्रजापति अमित माझी सुनील गौड़ विमलेश दुबे प्रेम सागर विश्वकर्मा राजेश तिवारी मधुकर पांडे राम सजीवन यादव, अमित सिंह, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, मोहम्मद यूसुफ, अमरनाथ तिवारी, लालजी चतुर्वेदी, राजा अजय उपाध्याय, सुनील कुमार शर्मा, प्रमोद वर्मा, रविंद्र दुबे, नीतीश तिवारी तथा अन्य पत्रकार भाइयों के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन प्राप्त करते हुए जिलाधिकारी ने पत्रकारों को विज्ञापन बहाल करने संबंधी आश्वासन दिया तथा समन्वय समिति की बैठक हर माह करवाने के निर्देश भी दिए।
NAGARIK SATTA