Breaking News

साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी : सतीश महाना

लखनऊ। विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा प्रत्येक व्यक्ति, संस्था और जनप्रतिनिधि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। साइबर अपराधी लगातार नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में जागरूकता और सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि विधायकों को स्वयं साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने के साथ-साथ अपने क्षेत्र की जनता को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए। आज लखनऊ में अध्यक्ष सतीश महाना की उपस्थिति में “साइबर सुरक्षा : ए डिजिटल सिक्योरिटी ब्रीफिंग फॉर लेजिस्लेटर्स” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साइबर विशेषज्ञ अमित दुबे ने विधायकों को साइबर अपराध, डेटा सुरक्षा एवं डिजिटल खतरों से बचाव के उपायों पर विस्तृत जानकारी दी।

साइबर विशेषज्ञ अमित दुबे ने विधायकों को फिशिंग, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी धोखाधड़ी, पासवर्ड चोरी, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग और डिजिटल पहचान के दुरुपयोग जैसे साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी, पासवर्ड और बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करने तथा संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने से बचने की सलाह दी। साथ ही मजबूत पासवर्ड रखने, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन सक्रिय करने और मोबाइल व कंप्यूटर को नियमित रूप से अपडेट करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर सतीश महाना ने कहा कि उनके कार्यकाल के पहले वर्ष में ही विभिन्न क्षेत्रों के विधायकों को बुलाकर उनसे संवाद किया गया था। उन्होंने कहा कि साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में विधानसभा में अनेक जनहित के मुद्दे उठाए गए हैं। अब नए चुनाव की अधिसूचना में लगभग चार महीने का समय शेष है। ऐसे में सदन में उठाए गए मुद्दों और किए गए कार्यों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने की आवश्यकता है।

राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि विधानसभा में कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा आज देश में एक मॉडल विधानसभा के रूप में पहचान बना चुकी है। विधायकों के लिए आयोजित साइबर सुरक्षा कार्यक्रम भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण नवाचार है।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री मयंकेश्वर सिंह, रजनी तिवारी और राकेश राठौर सहित बड़ी संख्या में विधायक मौजूद रहे। विशंभर सिंह यादव, अनिल सिंह, शशांक त्रिवेदी और संदीप पटेल समेत अन्य विधायकों ने भी सहभागिता की। इस दौरान अमित दुबे के साथ विधायकों का सवाल-जवाब हुआ और साइबर सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

About Nagarik Satta

Check Also

यूपी में AI से बदलेगा बसों के संचालन का तरीका

30 करोड़ की परियोजना पर UPSRTC ने मांगी निविदा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन …

एके शर्मा का कांग्रेस पर हमला, आपातकाल और 1984 हिंसा का किया जिक्र

गोरखपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *