Breaking News

विधानसभा में शैक्षिक भ्रमण पर आए एसआरएस मेमोरियल स्कूल के विद्यार्थी

लखनऊ। मंगलवार को SRS मेमोरियल किड्स गार्डन स्कूल, बिधूना (औरैया) के विद्यार्थियों के एक दल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा का शैक्षिक भ्रमण किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से शिष्टाचार भेंट की।

श्री महाना ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझने के लिए ऐसे शैक्षिक भ्रमणों के महत्व पर प्रकाश डाला।

विधान भवन भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विधानसभा के सदन, विभिन्न महत्वपूर्ण कक्षों तथा परिसर की ऐतिहासिक एवं स्थापत्य विशेषताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों को विधानसभा की कार्यप्रणाली, सदन में विधायी कार्यों के संचालन, प्रश्नकाल, विभिन्न संसदीय प्रक्रियाओं तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में विधानसभा की भूमिका के संबंध में विस्तार से बताया गया।

श्री महाना ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र केवल एक शासन व्यवस्था नहीं बल्कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी और जिम्मेदारी से मजबूत होता है। विद्यार्थियों को संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं की जानकारी प्रारंभ से होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश के भविष्य के नागरिक और जिम्मेदार नेतृत्वकर्ता हैं। इसलिए उन्हें शिक्षा के साथ-साथ अपने अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी भी होनी चाहिए।

इस दौरान विद्यार्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष से विभिन्न विषयों पर जिज्ञासापूर्ण प्रश्न पूछे। श्री महाना ने उनके प्रश्नों का सरलता से उत्तर देते हुए उन्हें अध्ययन, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विद्यार्थियों ने विधान भवन के भ्रमण को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी अनुभव बताया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

About Nagarik Satta

Check Also

योगी आदित्यनाथ का कांग्रेस व सपा पर हमला, लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश …

यूपी में AI से बदलेगा बसों के संचालन का तरीका

30 करोड़ की परियोजना पर UPSRTC ने मांगी निविदा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *