Breaking News

नारी सम्मान और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा: एके शर्मा

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश की मातृशक्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवेदनशील एवं सराहनीय सौगात दी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश में नगरीय परिवहन की बसों में महिलाओं एवं उनके साथ यात्रा करने वाले एक सहयात्री के लिए निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। यह सुविधा 27 अगस्त 2026 को प्रातः 6 बजे से 29 अगस्त 2026 की रात्रि 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

मुख्यमंत्री के इस निर्णय का स्वागत करते हुए नगर विकास एवं उर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए मायके जाने वाली बहनों को यात्रा के दौरान किराए की चिंता नहीं करनी होगी। साथ ही, उनके साथ यात्रा करने वाले एक सहयात्री को भी निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। सरकार का यह कदम रक्षाबंधन के पर्व को और अधिक आत्मीय, सहज एवं आनंदपूर्ण बनाने वाला है।

श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमेशा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सुविधा को अपनी सरकार की प्राथमिकताओं में रखा है। रक्षाबंधन के अवसर पर निःशुल्क बस यात्रा की यह सुविधा इसी संवेदनशील सोच और ‘नारी सम्मान’ की प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष उदाहरण है। सरकार का प्रयास है कि पर्व के अवसर पर बहनों को अपने मायके अथवा प्रियजनों तक पहुंचने में किसी प्रकार की आर्थिक बाधा का सामना न करना पड़े। शासन के निर्णय के अनुसार नगरीय परिवहन की बसों में 27 अगस्त को सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं और उनके साथ यात्रा करने वाले एक सहयात्री से कोई किराया नहीं लिया जाएगा। इससे रक्षाबंधन के पहले और बाद में होने वाली यात्राओं में भी महिलाओं को सुविधा मिलेगी।

 

About Nagarik Satta

Check Also

शानदार प्रदर्शन करते हुए बीपीएड की टीमों ने जीती वॉलीबॉल ट्रॉफी

लखनऊ। क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज, लखनऊ के वॉलीबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के …

डबल इंजन सरकार में गरीबों और महिलाओं के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव: एके शर्मा

मंत्री एके शर्मा ने उज्ज्वला योजना महिलाओं के स्वास्थ्य व सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *