Breaking News

दीपावली से पहले वरिष्ठ पत्रकारों को पेंशन नही मिली तो करुंगा आमरण अनशन :प्रभात त्रिपाठी

  • गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान से सम्मानित हुए 80 वष॔ से ऊपर के वरिष्ठ पत्रकार 
  • पीबी वर्मा. अच्युतानंदन मिश्र. श्याम कुमार. अजय कुमार.भगवंत पाण्डेय, जगदीश नारायण राय को सम्मानित किया गया 
  • समारोह के मुख्य अतिथि पदमश्री विजेता वरिष्ठ रंगकर्मी हनुमान अंश के गुरूजी अनिल रस्तोगी रहे 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) का द्वितीय स्थापना दिवस समारोह  विश्वेसरैया हाल में धूमधाम से मनाया गया। समारोह में 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पत्रकारों को गणेश शंकर विद्यार्थी सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ शाम चार बजे हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ रंगकर्मी और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. अनिल रस्तोगी रहे। उन्होंने वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज के सजग प्रहरी हैं। वरिष्ठ पत्रकारों ने अपने जीवन का लंबा समय लोकतंत्र और समाज की सेवा में लगाया है। उनका सम्मान किया जाना गौरव की बात है।

कार्यक्रम के संयोजक प्रभात कुमार त्रिपाठी ने समारोह को वरिष्ठ पत्रकारों के सम्मान और उनके हितों को समर्पित किया। उन्होंने अपने संबोधन में वरिष्ठ पत्रकारों की आर्थिक सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। प्रभात त्रिपाठी ने सरकार से वरिष्ठ पत्रकारों के लिए पेंशन की मांग की।

उन्होंने कहा कि जिन पत्रकारों ने अपना पूरा जीवन समाज और लोकतंत्र की आवाज को मजबूत करने में लगा दिया, उनके जीवन के इस पड़ाव पर सरकार को उनके साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पत्रकारों के सम्मान के साथ उनकी आर्थिक सुरक्षा भी जरूरी है।

प्रभात त्रिपाठी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि दीपावली से पहले सरकार वरिष्ठ पत्रकारों की पेंशन के संबंध में घोषणा नहीं करती है तो वह आमरण अनशन पर बैठेंगे। उनकी इस घोषणा को समारोह में मौजूद पत्रकारों ने गंभीरता से लिया।

सम्मानित वरिष्ठ पत्रकारों में पी.वी. वर्मा, श्याम कुमार, अजय कुमार, भगवंत प्रकाश पांडेय और जगदीश नारायण राय शामिल रहे। वरिष्ठ पत्रकार अच्युतानंद मिश्र समारोह में उपस्थित नहीं हो सके। उनका सम्मान उनके पुत्र अशोक मिश्र ने ग्रहण किया।

समारोह शुरू होने के पहले पुनर्गठित समिति के हुये पहले चुनाव के निवा॔चित पदाधिकारी अध्यक्ष विक्रम राव, महासचिव ज्ञानेश पाठक, कोषाध्यक्ष रूपेंद्र उपाध्याय, उपाध्यक्ष अमन अग्रवाल, जितेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त सचिव दीपक अवस्थी, अच॔ना गुप्ता, काय॔कारिणी सदस्य सुरेंद्र कुमार दुवे, लक्ष्मीकांत तिवारी, बलराम गुप्ता, सुभाष मिश्रा, धनंजय सिंह, शीतला प्रसाद, शियाराम यदव सहित सभी पदाधिकारीयों को निवा॔चित प्रमाण पत्र मुख्य अतिथि पदमश्री वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल रस्तोगी द्वारा प्रदान किया गया।

काय॔कृम में सूचना विभाग के पूर्व अधिकारी और फिल्म अकेडमी के अध्यक्ष दिनेश सहगल की मौजूदगी मंच पर रही। कार्यक्रम में कई जनपदो से पत्रकार भी विश्वसरैया हाॅल में मौजूद रहे।

काय॔कम की शुरूआत अयोध्या से आई प्रकृति की सांस्कृतिक टीम ने हनुमान जी की स्तुति और अयोध्या में जनमें भगवान राम के बाल्यकाल का मंचन किया। समारोह स्थल पर आये पत्रकारों ने सांस्कृतिक काय॔कम की सराहना की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान जन मन गण से किया गया। काय॔कृम का संचालन विक्रम राव और लक्ष्मीकांत तिवारी ने किया।

इस समारोह ने वरिष्ठ पत्रकारों के सम्मान के साथ पत्रकार हितों की आवाज को और मजबूत करने का संदेश दिया।

About Nagarik Satta

Check Also

यूपी में AI से बदलेगा बसों के संचालन का तरीका

30 करोड़ की परियोजना पर UPSRTC ने मांगी निविदा लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन …

एके शर्मा का कांग्रेस पर हमला, आपातकाल और 1984 हिंसा का किया जिक्र

गोरखपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने गोरखपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *