Breaking News

RCTC Tour Package: लखनऊ से हिमालयन ब्लिस टूर, धर्मशाला-खज्जियार और गोल्डन टेंपल की कराएं सैर

लखनऊ। अगर आप हिमालय की खूबसूरत वादियों के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी (IRCTC) आपके लिए खास टूर पैकेज लेकर आया है। IRCTC Himalayan Bliss Tour Package के तहत यात्रियों को धर्मशाला, खज्जियार, मैक्लोडगंज, अमृतसर, अटारी बॉर्डर और स्वर्ण मंदिर समेत कई प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

25 सितंबर से शुरू होगी 7 दिन की यात्रा

आईआरसीटीसी उत्तर क्षेत्र लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा के अनुसार, ‘हिमालयन ब्लिस, धर्मशाला, खज्जियार विद गोल्डन टेम्पल’ नाम से यह विशेष हवाई टूर पैकेज 25 सितंबर 2026 से 1 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। यह यात्रा छह रात और सात दिन की होगी।

इस टूर की शुरुआत लखनऊ से हवाई यात्रा के जरिए होगी। यात्रियों को अमृतसर, अटारी बॉर्डर, खज्जियार, धर्मशाला और मैक्लोडगंज जैसे प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। साथ ही विश्व प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) के दर्शन का भी अवसर मिलेगा।

चामुंडा देवी और ब्रजेश्वरी देवी के होंगे दर्शन

IRCTC के इस टूर पैकेज में पर्यटन के साथ धार्मिक स्थलों को भी शामिल किया गया है। यात्रियों को चामुंडा देवी शक्तिपीठ और ब्रजेश्वरी देवी शक्तिपीठ के दर्शन कराए जाएंगे। खज्जियार की प्राकृतिक सुंदरता और धर्मशाला-मैक्लोडगंज की हिमालयी वादियों के साथ धार्मिक स्थलों की यात्रा इस पैकेज का प्रमुख आकर्षण है।

IRCTC Tour Package में क्या-क्या मिलेगा?

पैकेज में यात्रियों की सुविधा के लिए कई सेवाएं शामिल की गई हैं। इनमें—

  • लखनऊ से हवाई यात्रा
  • आरामदायक होटलों में ठहरने की सुविधा
  • नाश्ता और रात्रि भोजन
  • स्थानीय वातानुकूलित परिवहन
  • प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण
  • अनुभवी टूर एस्कॉर्ट की सेवाएं

शामिल हैं।

कितना है IRCTC Himalayan Bliss Tour Package का किराया?

आईआरसीटीसी ने अलग-अलग ऑक्यूपेंसी के अनुसार पैकेज की कीमत तय की है।

ऑक्यूपेंसी प्रति व्यक्ति शुल्क
सिंगल ऑक्यूपेंसी ₹72,300
डबल ऑक्यूपेंसी ₹56,300
ट्रिपल ऑक्यूपेंसी ₹53,500
5 से 11 वर्ष के बच्चे, बिना बेड ₹38,900
2 से 4 वर्ष के बच्चे, बिना बेड ₹23,400

सीमित सीटें, पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बुकिंग

IRCTC के मुताबिक इस टूर की बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। सीटें सीमित हैं। इच्छुक यात्री गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन के IRCTC कार्यालय या IRCTC की आधिकारिक पर्यटन वेबसाइट के माध्यम से बुकिंग करा सकते हैं। टूर से जुड़ी अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए 9236391909 और 8287930902 पर संपर्क किया जा सकता है।

About Nagarik Satta

Check Also

शानदार प्रदर्शन करते हुए बीपीएड की टीमों ने जीती वॉलीबॉल ट्रॉफी

लखनऊ। क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज, लखनऊ के वॉलीबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के …

डबल इंजन सरकार में गरीबों और महिलाओं के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव: एके शर्मा

मंत्री एके शर्मा ने उज्ज्वला योजना महिलाओं के स्वास्थ्य व सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *