Breaking News

विधान सभा अध्यक्ष से संवाद कर युवाओं ने समझी लोकतंत्र की कार्यप्रणाली

  • महिलाओं की रोजगार में भागीदारी बढ़ाने के लिए युवाओं ने रखे नीतिगत सुझाव

लखनऊ। एफआईसीसीआई फ्लो कानपुर द्वारा वन फ्यूचर कलेक्टिव के सहयोग से आयोजित यूथ पॉलिसी कॉन्क्लेव के प्रतिभागी युवाओं ने उत्तर प्रदेश विधान सभा का भ्रमण कर लोकतांत्रिक व्यवस्था और विधायी प्रक्रिया को करीब से समझा। इस अवसर पर विद्यार्थियों को विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना से सीधे संवाद करने का अवसर मिला। सतीश महाना ने युवाओं से संवाद करते हुए लोकतंत्र में विधान मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है कि युवा केवल लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझें ही नहीं, बल्कि उससे सक्रिय रूप से जुड़ें और जनहित से जुड़े विषयों पर अपनी सोच एवं सुझाव सामने रखें। उन्होंने युवाओं को संविधान, संसदीय परंपराओं और विधायी प्रक्रिया की जानकारी के साथ सार्वजनिक जीवन में सकारात्मक एवं रचनात्मक भागीदारी के लिए प्रेरित किया। श्री महाना ने युवाओं को बताया कि विधान सभा जनता की आकांक्षाओं और समस्याओं को नीतियों एवं कानूनों में परिवर्तित करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए प्रश्नकाल, चर्चा, विधेयक एवं अन्य संसदीय प्रक्रियाओं की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को सतीश महाना के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विधान सभा को आधुनिक, तकनीक-सक्षम और अधिक प्रभावी बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। ई-विधान व्यवस्था, डिजिटल तकनीक के बढ़ते उपयोग तथा सदन की कार्यवाही में तकनीकी नवाचारों के बारे में जानकर विद्यार्थियों ने विशेष रुचि दिखाई। एफआईसीसीआई फ्लो कानपुर की चेयरपर्सन अंकिता गर्ग एवं वाइस चेयरपर्सन आरुषि गर्ग टंडन के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल में डॉ. शेफाली राज, प्रियंका मलानी एवं दिशा अरोड़ा शामिल रहीं। विभिन्न महाविद्यालयों एवं संस्थानों के 90 से अधिक विद्यार्थियों ने विधान सभा का भ्रमण किया, जबकि एमपीजीआई, केआईटी, वीएसएसडी, एजीओआई एवं जागरण, कानपुर से आए 28 विद्यार्थियों ने अध्यक्ष श्री महाना एवं विधायक डॉ. सुरभि के साथ विशेष गोलमेज चर्चा में सहभागिता की। गोलमेज चर्चा के दौरान विद्यार्थियों ने युवाओं ने शिक्षा, रोजगार, कार्यस्थल पर समान अवसर, कौशल विकास तथा महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे।

विद्यार्थियों ने विधान सभा परिसर का भ्रमण करते हुए इसकी ऐतिहासिक एवं लोकतांत्रिक महत्ता को भी समझा। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष सतीश महाना से संवाद और विधान सभा की कार्यप्रणाली को प्रत्यक्ष रूप से देखने का अनुभव उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायी रहा। इससे उन्हें लोकतंत्र, जनप्रतिनिधित्व और नीति निर्माण की प्रक्रिया को अधिक गहराई से समझने का अवसर मिला। एफआईसीसीआई फ्लो कानपुर की चेयरपर्सन अंकिता गर्ग ने कहा कि अध्यक्ष सतीश महाना द्वारा युवाओं को लोकतांत्रिक संस्थाओं से जोड़ने और उनके विचारों को सुनने की पहल अत्यंत प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि ऐसे संवाद युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से युवा महिलाओं को नीति निर्माण एवं सार्वजनिक जीवन से जोड़ना आवश्यक है, ताकि वे अपनी प्रतिभा और विचारों के माध्यम से समाज एवं देश के विकास में प्रभावी भूमिका निभा सकें।

About Nagarik Satta

Check Also

शानदार प्रदर्शन करते हुए बीपीएड की टीमों ने जीती वॉलीबॉल ट्रॉफी

लखनऊ। क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज, लखनऊ के वॉलीबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के …

डबल इंजन सरकार में गरीबों और महिलाओं के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव: एके शर्मा

मंत्री एके शर्मा ने उज्ज्वला योजना महिलाओं के स्वास्थ्य व सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *