Breaking News

पत्रकारिता में तकनीक और एआई की उपयोगिता पर 24 अक्टूबर को होगी संगोष्ठी

  • सूचना विभाग के सभागार में आयोजित होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम, विशेषज्ञ देंगे तकनीकी जानकारी

लखनऊ। पत्रकारिता में तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की बढ़ती उपयोगिता से पत्रकारों को परिचित कराने के उद्देश्य से 24 अक्टूबर को संगोष्ठी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे सूचना विभाग के सभागार में होगा। इसकी तैयारियों को लेकर शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र दुबे की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विस्तृत चर्चा की गई और कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।

कार्यक्रम के आयोजन सचिव प्रभात रंजन दीन ने बताया कि संगोष्ठी में टीएसएस के राष्ट्रीय सलाहकार एवं पूर्व स्टेट हेड तथा आईटी विशेषज्ञ डॉ. अजय सिंह पत्रकारिता में तकनीक के बढ़ते प्रभाव और उसकी उपयोगिता पर अपने विचार रखेंगे। वहीं, आईआईटी कानपुर के एआई विशेषज्ञ अम्बरीश श्रीवास्तव पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के व्यावहारिक प्रयोग, संभावनाओं और तकनीकी बारीकियों के बारे में प्रशिक्षण देंगे।

बैठक में संरक्षक वीरेन्द्र सक्सेना ने अतिथियों के स्वागत की तैयारियों की जानकारी दी। संयोजक प्रमोद गोस्वामी ने सभी सदस्यों से अपील की कि वे अपने पत्रकार मित्रों और अन्य इच्छुक पत्रकारों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित करें, ताकि अधिक से अधिक पत्रकार इस प्रशिक्षण का लाभ उठा सकें।

निर्वाचन अधिकारी विमल पाठक ने बताया कि नवगठित लखनऊ कार्यकारिणी को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशाल सिंह द्वारा निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। बैठक के दौरान लखनऊ के सदस्यों को संगठन के सदस्यता कार्ड भी वितरित किए गए।

बैठक में धर्मेन्द्र सक्सेना, अनुपम पाण्डेय, शेखर पंडित, डॉ. सत्येन्द्र त्रिपाठी, दिव्यभान, एसपी शुक्ल, जीएस तिवारी, शशिकांत तिवारी और पूनम कुमारी के सुझावों पर भी विचार किया गया। इन सुझावों को शामिल करते हुए कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न निर्णय लिए गए।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों एवं पत्रकार बंधुओं से 24 अक्टूबर को कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों से सुबह 11 बजे तक सूचना विभाग के सभागार में पहुंचने का अनुरोध किया है।

About Nagarik Satta

Check Also

शानदार प्रदर्शन करते हुए बीपीएड की टीमों ने जीती वॉलीबॉल ट्रॉफी

लखनऊ। क्रिश्चियन डिग्री कॉलेज, लखनऊ के वॉलीबॉल मैदान में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के …

डबल इंजन सरकार में गरीबों और महिलाओं के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव: एके शर्मा

मंत्री एके शर्मा ने उज्ज्वला योजना महिलाओं के स्वास्थ्य व सम्मान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *