Breaking News

धनवंतरी दिवस पर नीमा की विशेष बैठक, आयुर्वेद की प्रगति और चिकित्सकों के हितों पर हुआ मंथन

देवरिया। भगवान धनवंतरी जयंती एवं राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) की विशेष बैठक शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. एस.पी. मणि त्रिपाठी के क्लीनिक पर आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ भगवान धनवंतरी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए नीमा के जिलाध्यक्ष डॉ. काशीनाथ सिंह ने सभी चिकित्सकों को धनवंतरी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संगठन की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचाने में चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष डॉ. बी.एन. पांडे एवं वरिष्ठ सदस्य डॉ. एस.एन. मणि त्रिपाठी ने चिकित्सा क्षेत्र की वर्तमान चुनौतियों और उनके समाधान पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने सभी चिकित्सा पद्धतियों के आपसी समन्वय से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर बल दिया।

बैठक में भारतीय चिकित्सा परिषद, उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के प्रत्याशी डॉ. गंगा शरण पांडे भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। वरिष्ठ चिकित्सकों ने उनकी उम्मीदवारी का समर्थन करते हुए कहा कि चिकित्सा जगत के हितों, चिकित्सकों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए उनका प्रयास सराहनीय है।

अंत में डॉ. एस.पी. मणि त्रिपाठी ने सभी पदाधिकारियों, वरिष्ठ चिकित्सकों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

About Nagarik Satta

Check Also

भारत-नेपाल साझेदारीः विदेश सचिव ने काठमांडू में कीं अहम बैठकें

काठमांडू। भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति को और अधिक सुदृढ़ करते हुए विदेश सचिव विक्रम …

अयोध्या दीपोत्सव: 30 लाख दीयों की तैयारी से छोटे कारोबारियों की चमकी किस्मत, 2100 से अधिक लोग करेंगे सरयू महाआरती

अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियों ने रामनगरी की धार्मिक और सांस्कृतिक छटा को निखारने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *