Breaking News

खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना प्राथमिकता : नीरज शाही 

देवरिया। स्वर्गीय रविन्द्र किशोर शाही स्टेडियम में विकासखंड देवरिया सदर एवं नगर क्षेत्र की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नीरज शाही ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में देवरिया सदर के ब्लॉक प्रमुख पिंटू जायसवाल उपस्थित रहे, जबकि समारोह की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी देवमुनि वर्मा ने की।

इस अवसर पर नीरज शाही ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है। खेल बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और संघर्ष करने की क्षमता विकसित करते हैं।

श्री शाही ने प्रतियोगिता में बच्चों के प्रदर्शन, खेल प्रतिभा एवं अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को निरंतर मेहनत करने और अपने विद्यालय, क्षेत्र तथा जनपद का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

About Nagarik Satta

Check Also

भारत-नेपाल साझेदारीः विदेश सचिव ने काठमांडू में कीं अहम बैठकें

काठमांडू। भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति को और अधिक सुदृढ़ करते हुए विदेश सचिव विक्रम …

अयोध्या दीपोत्सव: 30 लाख दीयों की तैयारी से छोटे कारोबारियों की चमकी किस्मत, 2100 से अधिक लोग करेंगे सरयू महाआरती

अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियों ने रामनगरी की धार्मिक और सांस्कृतिक छटा को निखारने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *